फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The first meeting of the committees formed in 27 wards of the city is today, councilors are protesting

Fatehabad News: शहर के 27 वार्डों में गठित कमेटियों की पहली बैठक आज, विरोध में पार्षद

Tue, 20 Jan 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
The first meeting of the committees formed in 27 wards of the city is today, councilors are protesting
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में बैठक को लेकर प्लान मनाते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। नगर परिषद ने 11 दिन पहले वार्डों में कमेटियों का गठन किया था। इनमें पार्षद को चेयरमैन बनाया गया है और जेई को महासचिव बनाया है और दो से तीन सदस्य नियुक्त किए गए हैं। अब नगर परिषद ने आनन-फानन में वार्डों में कमेटियों की बैठक बुधवार को रख दी गई है। वहीं पार्षदों में इसको लेकर विरोध शुरू हो गया है।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना है कि बैठक के बारे में चर्चा ही नहीं की गई है और हुक्मनामा जारी कर दिया है। नगर परिषद अधिकारियों ने बैठक बुलाने के बारे में सोमवार को मुनादी करवाई है। अधिकारियों का कहना है कि बैठक में बुढ़ापा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना और विधवा पेंशन के बारे में लोगों के साथ चर्चा होगी। इसके अलावा अन्य मुद्दे भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में संबंधित वार्ड के 10 फीसदी लोगों का होना जरूरी है। नगर परिषद ने सुबह 11 बजे वार्ड 1, 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27 और दोपहर 2 बजे वार्ड 2, 4, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26 में बैठक रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जनता के साथ मजाक किया जा रहा है। पार्षदों को सीधा ही हुक्मनामा जारी किया है, तैयारी के बारे में चर्चा ही नहीं की गई है। कम से कम पार्षदों के साथ चर्चा होनी चाहिए। पहले हाउस की बैठक को कामयाब करना चाहिए। अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद, वार्ड 12
-
नगर परिषद ने पिछले दिनों वार्डों में कमेटी गठित की है। इन कमेटियों की बुधवार को बैठक होगी। इन बैठक में पेंशन संबंधित समस्याएं सुनी जाएंगी और अन्य कामों पर चर्चा होगी। इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
-सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद
----------
कमेटी और उसमें शामिल सदस्य



वार्ड 1: पार्षद राजकुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), रिंकू व शीलू (सदस्य)



वार्ड 2: पार्षद नीलांशी शर्मा (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), विकास शर्मा, प्रवीण शर्मा व दीपक मिश्रा (सदस्य)



वार्ड 3: पार्षद सुरेंद्र कुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), कपिल दुरेजा, नवीन व शम्मी कुमार (सदस्य)



वार्ड 4: पार्षद किरण बाला (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अमित गांधी, मनोज कुमार व राजेश कुमार (सदस्य)



वार्ड 5: पार्षद सरोज (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), चरणजीत, वेद प्रकाश व टोनी (सदस्य)



वार्ड 6: पार्षद रमेश चंद (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुरेंद्र अरोड़ा, जवाहर मधु व राजेंद्र कुमार (सदस्य)



वार्ड 7: पार्षद नीलम रानी (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), राजेंद्र कुमार, जतिन कुमार व रतन भटेजा (सदस्य)



वार्ड 8: पार्षद चंद्रभान (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अजय कुमार, कृष्ण कुमार व हरपाल सिंह (सदस्य)



वार्ड 9: पार्षद सुभाष (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), महेंद्र कुमार, जगदीश, बंसी लाल व अनिल कुमार (सदस्य)।



वार्ड 10: पार्षद ज्योति मेहता (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), अशोक तनेजा, अनिल वधवा व नितिन मेहता, जितेंद्र (सदस्य)



वार्ड 11: पार्षद मनोज कुमार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुनील कुमार, कृष्ण व मोहित (सदस्य)



वार्ड 12: पार्षद मोहन लाल (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), हरबंस लाल, अशोक पात्रा व मंगत राम (सदस्य)



वार्ड 13: पार्षद राधा सुथार (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), संदीप कुमार, दीपक व रामेश्वर सैनी (सदस्य)



वार्ड 14: पार्षद सुखदेव सिंह (चेयरमैन), नरेंद्र (महासचिव), सुरजा, सचिन व जरनैल सिंह (सदस्य)



वार्ड 15: पार्षद नीलम कुमारी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), विजय सिंह, प्रकाश व मुकेश (सदस्य)



वार्ड 16: पार्षद ज्ञान सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), देश राज, मनोहर लाल व पंकज (सदस्य)।



वार्ड 17: पार्षद संजीव कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), कपूर सिंह, बंटी व सुभाष (सदस्य)।



वार्ड 18: पार्षद स्नेह लता (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), मनोज, रवि व सुरेश (सदस्य)।



वार्ड 19: पार्षद निर्मल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), निर्मल सिवाच, भगत व राज कुमार (सदस्य)।



वार्ड 20: पार्षद रविंद्र कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), प्रवीण व अशोक (सदस्य)।



वार्ड 21: पार्षद सविता रानी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), राजेश कुमार, राकेश कुमार व बिंटू टुटेजा (सदस्य)।



वार्ड 22: पार्षद मोहिनी (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), संजय व चरण (सदस्य)



वार्ड 23: पार्षद अर्जुन (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), सुखदेव बंसल, विनोद गर्ग व सन्नी ग्रोवर (सदस्य)



वार्ड 24: पार्षद अनिल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), समीर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व सचिन बिश्नोई (सदस्य)



वार्ड 25: पार्षद बैंत सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), रामनिवास जांगड़ा, मनोज व मोहन कुमार सैनी (सदस्य)



वार्ड 26: पार्षद कपिल कुमार (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), योगेश, अशोक व विजय (सदस्य)



वार्ड 27: पार्षद गुरप्रीत सिंह (चेयरमैन), रवि कांत (महासचिव), अनिल कुमार, मोहना लाल सैनी व मोहन सिंह (सदस्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed