फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The father of a former councilor was swindled out of Rs 1.40 lakh.

Fatehabad News: पूर्व पार्षद के पिता से 1.40 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The father of a former councilor was swindled out of Rs 1.40 lakh.
फतेहाबाद। जाखल मंडी के पूर्व पार्षद के पिता से क्राइम ब्रांच अफसर बनकर 1.40 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनके छोटे बेटे को मर्डर व डकैती केस में फंसाने का डर दिखाकर पिता को अपने झांसे में लिया। घबराए पिता ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी राहुल देव के अनुसार, शिकायत में पूर्व पार्षद विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई हर्षदीप पटियाला में मेडिकल हॉल पर नौकरी करता है। 15 दिसंबर को उनके पिता राजकुमार के मोबाइल पर वॉट्सऐप कॉल आई, जिसमें कॉलर ने कहा कि हर्षदीप डकैती और मर्डर केस में शामिल है और उसे पुलिस ने उठा लिया है। आरोपी ने कहा कि अगर हर्षदीप को छुड़वाना है तो 1.40 लाख रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करें। भयभीत पिता ने पैसे ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed