{"_id":"685ede52469c7ac1f3029886","slug":"the-father-could-not-take-care-of-his-sick-daughter-even-for-10-days-killed-her-after-the-marriage-of-his-younger-daughter-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136121-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 10 दिन भी बीमार बेटी को नहीं संभाल पाया पिता, छोटी बेटी की शादी के बाद कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 10 दिन भी बीमार बेटी को नहीं संभाल पाया पिता, छोटी बेटी की शादी के बाद कर दी हत्या
Fri, 27 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव काताखेड़ी में सफाईकर्मी का घर जिसमें बेटी की हत्या करके शव को दफनाया गयास्
फतेहाबाद। गांव काताखेड़ी में सफाईकर्मी ने अपनी ही 26 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद घर में ही शव दफना दिया। घटना का पता लगने के बाद ग्रामीण भी हैरान हैं।
छोटी बेटी सीमा की 2 जून को शादी की गई थी और 10 दिन भी बड़ी बेटी छन्नो बाई को नहीं संभाल पाया। छन्नो बाई बीमार रहती थी और पहले छोटी बहन संभाल करती थी। 13 जून को आरोपी पिता जीत सिंह ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी सफाईकर्मी के भतीजे मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी जीत सिंह के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
-
शादीशुदा थी छन्नोबाई, पारिवारिक विवाद के बाद आई थी घर
थाना सदर फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि छन्नो बाई जो आरोपी की बड़ी बेटी थी बीते कुछ समय से बीमार थी और अपने पिता के साथ गांव में रह रही थी। छन्नो की शादी कुछ वर्ष पहले गांव मढ़ में हुई थी, लेकिन पारिवारिक मतभेदों के चलते वह मायके लौट आई थी। मां के निधन के बाद उसकी देखभाल छोटी बहन सीमा करती थी। सीमा की शादी 2 जून को हो चुकी थी। सीमा की शादी के बाद घर में केवल छन्नो और उसके पिता जीत सिंह ही रह गए थे। कुछ समय से छन्नो की अनुपस्थिति को लेकर परिजनों को संदेह होने लगा। जब जीत सिंह का भतीजा बार-बार छन्नो के बारे में पूछता रहा और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उसने घर जाकर खुद पड़ताल की। वहां छप्पर के नीचे की मिट्टी उखड़ी हुई पाई गई।
विज्ञापन
- थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मानसिक तनाव या देखभाल के बोझ के चलते यह अमानवीय कदम उठाया। पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्य, शव का पोस्टमार्टम और अन्य तथ्यों को संकलित कर रही है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।