फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fate of 112 candidates will be decided in the community center

कम्यूनिटी सेंटर में होगी 112 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The fate of 112 candidates will be decided in the community center
फतेहाबाद के कम्युनिटी सेंटर में मतगणना को लेकर सफाई करते कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के बीघड़ रोड स्थित कम्यूनिटी सेंटर से चेयरमैन और पार्षदों की हार-जीत का फैसला होगा। प्रशासन ने 22 जून को मतगणना बीघड़ रोड के कम्यूनिटी सेंटर से करवाने का फैसला लिया है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। कम्यूनिटी सेंटर करीब चार साल से इस्तेमाल ही नहीं हो रहा है। तीन बार एजेंसी को ठेका दिया गया लेकिन फर्म बीच में ही छोड़ गई। फिलहाल कम्यूनिटी सेंटर की हालत खराब हो रखी और गेट व खिड़कियों के शीशे टूट चुके हैं।
विज्ञापन

मतगणना के चलते प्रशासन अब कम्यूनिटी सेंटर की हालत सुधार रहा है। इसको लेकर नप अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं। बुधवार को यहां पर सफाई का काम भी शुरू करवा दिया गया। यहां पर 27 वार्डों में बनाए गए 60 बूथों पर हुए चुनाव को लेकर मतगणना होगी। फतेहाबाद नगर परिषद में पार्षद पद के लिए 100 और चेयरमैन पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में चुनाव को लेकर स्थिति
कुल वार्ड : 27
पार्षद उम्मीदवार : 100
चेयरमैन उम्मीदवार : 12
कुल मतदाता : 58801
प्रत्याशी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं कर सकते लाउडस्पीकर का इस्तेमाल
शहरी स्थानीय निकाय चुनाव 2022 में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों और उनके समर्थकों द्वारा प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे लाउडस्पीकर का समय निर्धारित किया गया है। प्रत्याशी व उनके समर्थक रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर इत्यादि का प्रयोग नहीं कर सकते हैं। जिलाधीश प्रदीप कुमार ने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और उनके समर्थकों आदि द्वारा प्रचार के लिए लाउडस्पीकर आदि का प्रयोग किया जाता है, जिससे रात्रि के समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इससे ध्वनि प्रदूषण की समस्या भी पैदा होती है। किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार या उनके प्रशंसक या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा इन आदेशों की अवहेलना किए जाने पर संबंधित वाहन को उपकरणों सहित जब्त कर लिया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि साइलेंस जोन यानी अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान व कोर्ट आदि के 100 मीटर की परिधि में लाउडस्पीकर अधिकतम 50 डेसीबल की आवाज में ही प्रयोग किया जा सकता है। आवासीय क्षेत्र में लाउडस्पीकर की आवाज की सीमा अधिकतम 55 डेसीबल, व्यापारिक क्षेत्र में अधिकतम 65 डेसीबल और औद्योगिक क्षेत्र में अधिकतम 75 डेसीबल ही हो सकती है। साथ ही मतदान के 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएस विनय सिंह सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त
नगर परिषद, फतेहाबाद व नगरपालिका रतिया के आम चुनाव की प्रक्रिया के सुचारु संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि नगर परिषद फतेहाबाद व नगरपालिका रतिया के लिए विनय सिंह आईएएस को सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक लगाया गया है। उनसे चुनाव तक भोड़िया खेड़ा स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में सुबह 11 बजे से 12 बजे तक मुलाकात की जा सकती है।

निर्विरोध चुनी गई पार्षद ज्योति को दिया गया प्रमाणपत्र
फतेहाबाद के वार्ड नंबर 10 से निर्विरोध चुनी गई पार्षद ज्योति मैहता बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर कुलभूषण बंसल ने प्रमाण पत्र सौंपा। ज्योति मेहता पहले भी दो बार पार्षद रह चुकी है। वार्ड नंबर 10 में अब सिर्फ चेयरमैन पद के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed