फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family was forced to live in a temple after not receiving the benefits of the Prime Minister's Housing Scheme

Fatehabad News: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ न मिलने से परिवार मंदिर में रहने को मजबूर

Mon, 09 Mar 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The family was forced to live in a temple after not receiving the benefits of the Prime Minister's Housing Scheme
मंदिर में रूका हुआ जरूरतमंद परिवार
कुलां। गांव धारसूल खुर्द में एक गरीब परिवार पिछले सात माह से रविदास मंदिर में शरण लिए हुआ है। परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान का लाभ पाने के बावजूद अब तक सुरक्षित घर नहीं बनवा पाया।
विज्ञापन

गांव निवासी सूबे सिंह ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहते थे। बीते वर्ष बारिश में उनका मकान पूरी तरह जर्जर हो गया। मकान की डाट छत कमजोर हो गई और पानी टपकने के साथ प्लास्टर गिरने लगा। किसी विकल्प न होने के कारण परिवार रविदास मंदिर में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

सूबे सिंह ने बताया कि उन्होंने पीएम आवास योजना के लिए आवेदन किया लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा परिवार ने संबंधित अधिकारियों से भी मदद की गुहार लगाई। ग्राम सचिव ने उनके जर्जर मकान की फोटो भी खींच ली, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

- सूबे सिंह की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। बीते वर्ष बारिश से उसका मकान जर्जर होने के बाद से उसने परिवार समेत गांव के रविदास मंदिर में आश्रय लिया था। सरकारी स्तर से मदद के लिए उनका आवेदन प्रशासन को भेजा हुआ है। प्रशासन को जल्द इस गरीब परिवार की मदद करनी चाहिए।
-कुलदीप सिंह, सरपंच प्रतिनिधि गांव धारसूल खुर्द
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed