फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family kept sleeping in the courtyard of the house, thieves took away jewelery worth lakhs

Fatehabad News: घर के आंगन में सोता रहा परिवार, चोर ले गए लाखों के जेवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping in the courtyard of the house, thieves took away jewelery worth lakhs
फतेहाबाद/जाखल। जाखल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। वीरवार राज गांव मुंदलिया में दो सगे भाइयों के घरों से चोर लाखों रुपये कीमत के सोने, चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर गांव मुंदलिया निवासी गुरजीत सिंह ने शिकायत जाखल थाना पुलिस को दी। गुरजीत सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह वीरवार रात को उसके सभी पारिवारिक सदस्य घर के आंगन में सोए हुए थे। चोरों ने कूलर वाली खिड़की तोड़कर कमरे में घुसकर चोरी को अंजाम दिया। कमरे में पड़ी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से एक सोने का हार, दो सोने की चेन, दो जोड़ी टॉप्स, छह सोने की अंगूठी, एक लोकेट, चार सोने के कोके, एक चांदी का कड़ा, तीन जोड़ी झांझर, दो चांदी के कंगन और कमरे में रखा देसी घी का टीन चुराकर ले गए। चोरों ने उसके घर के साथ लगते उसके भाई के घर को भी निशाना बनाया हैं। उसके भाई के घर से भी चोर दो अंगूठी, तीन सेट झूमर कांटे और कीमती कपड़े चुरा कर ले गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जाखल थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चोरी की घटनाओं में पुलिस गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें काबू कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed