फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family had gone to a religious function, thieves took away cash and jewelery from the house.

Fatehabad News: धार्मिक कार्यक्रम में गया था परिवार, घर से नकदी और जेवरात ले गए चोर

Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Oct 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a religious function, thieves took away cash and jewelery from the house.
फतेहाबाद। गांव खानपुर में चोर घर में घुसकर नकदी और सोने के जेवरात चोरी करके ले गए। घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। घटना के दौरान परिवार के लोग धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गए हुए थे। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार युवक घर के आसपास घूमता हुआ नजर आया है।
विज्ञापन

मकान मालिक रणजीत सिंह ने गांव अहरवां निवासी रिंकू पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रणजीत सिंह ने बताया कि 6 अक्तूबर को छोटे भाई दिलबाग सिंह के घर पर श्रीअखंड पाठ साहिब का भोग था। परिवार के सभी सदस्य घर के मेन गेट को ताला लगाकर 9 बजे भोग पर चले गए। साढ़े 11 बजे जब घर पर आए तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और संदूक में से पांच तोले सोने के जेवरात और 1.52 लाख रुपये गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed