फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The family had considered the son dead, after two years Sadguru Kripa found his home through the efforts of

Fatehabad News: बेटे को मृत मान चुके थे परिजन, दो साल बाद सदगुरु कृपा अपना घर के प्रयासों से मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
The family had considered the son dead, after two years Sadguru Kripa found his home through the efforts of
फतेहाबाद। जिस बेटे को परिवार मृत मान चुका था, उसे दो साल बाद सदगुरु कृपा अपना घर के प्रयासों से अपने बीच पाया। दो साल बाद जींद निवासी इस परिवार में फिर से खुशियां लौटी हैं। इस लड़के को आश्रम की टीम द्वारा उसके परिवार को सौंप दिया गया। इस पर लड़के परिवार वालों ने स्वामी सदानंद जी महाराज व सद्गुरू कृपा अपना घर आश्रम के प्रबंधकों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

दरअसल, जींद निवासी तेजपाल सिंह पिछले दो सालों से फतेहाबाद के सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि डिप्रेशन के कारण वह घर से चला गया था और उसके बाद घर नहीं लौटा था। सदगुरु कृपा अपना घर आश्रम के सेवादारों ने बताया कि दो साल पहले पुलिस टीम तेजपाल को आश्रम में छोड़ गई थी। उस समय तेजपाल काफी घबराया हुआ था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी। इसके बाद आश्रम में सेवादारों द्वारा उसकी देखभाल की गई और उसका उपचार करवाया गया। आश्रम की टीम एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, क्राइम ब्रांच के इंचार्ज एसआई महेंद्र सिंह के साथ मिलकर तेजपाल के परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। दो साल बाद अब तेजपाल की मानसिक स्थिति में सुधार हुआ तो उसने अपने परिजनों के बारे में सेवादारों को बताया। बाद में आश्रम प्रबंधकों ने तेजपाल के परिजनों को सूचना दी। तेजपाल के परिजन उसे लेने के लिए फतेहाबाद स्थित आश्रम पहुंचे, यहां आश्रम प्रबंधकों ने तेजपाल को उसके परिवार से मिलवाया।
विज्ञापन


आश्रम के प्रमुख सेवादार विनोद तायल व अशोक भुकर ने बताया कि स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में हांसपुर रोड पर सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम संचालित है, जहां मंदबुद्धि और बेसहारा लोगों को रखा जाता है। यहां उनके रहने और खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। अब तक सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम द्वारा 45 से 50 लोगों को उनके परिवारजनों से मिलवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed