फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The eyes of security will remain vigilant at every intersection

Fatehabad News: हर चौक पर जागती रहेंगी सुरक्षा की आंखें

Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The eyes of security will remain vigilant at every intersection
फतेहाबाद में लालबत्ती चौक संवाद
फतेहाबाद। जिले के मुख्य चौक-चौराहों पर जल्द आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनसे सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस चौबीस घंटे निगरानी रख सकेगी। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड के मधुबन सर्कल के तहत प्रदेश के 11 जिलों में सीसीटीवी आधारित निगरानी प्रणाली स्थापित होगी।
विज्ञापन

परियोजना में फतेहाबाद के साथ पानीपत, कैथल, हिसार, सिरसा, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, भिवानी और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। कैमरों से सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। किसी घटना की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज पुलिस जांच में महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार निगरानी प्रणाली का उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और कानून व्यवस्था मजबूत करना है। कैमरों की मदद से संदिग्ध लोगों की पहचान करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। घटनाओं की जांच के दौरान फुटेज से संदिग्धों की गतिविधियों और घटनाक्रम की जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल फतेहाबाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस के अपने कैमरे नहीं हैं। किसी वारदात के बाद पुलिस निजी संस्थानों और दुकानों में लगे कैमरों की फुटेज जुटाती है। कई स्थानों पर कैमरे नहीं होने से जांच में पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ेगी। इससे अपराध की रोकथाम के साथ घटनाओं की जांच में भी मदद मिलने की उम्मीद है। संवाद
-
नगर निकाय की योजना पर लग चुकी है रोक
सीसीटीवी कैमरे पहले शहर में नगर परिषद की ओर से लगाए जाने थे लेकिन नगर निकाय ने इस पर रोक लगा दी थी क्योंकि इनके कंट्रोल को लेकर पेच फंसा था। करीब पांच साल से ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है। अब हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन लिमिटेड ने प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है।
-
शहर के चौक-चौराहों पर सबसे ज्यादा कैमरों की जरूरत
जवाहर चौक, बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक, महाराजा अग्रसेन चौक रतिया चुंगी चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड,
मिनी बाईपास भट्टू रोड, पुराना बस स्टैंड पंचायत भवन के सामने कैमरों की सबसे ज्यादा जरूरत है।
-
नियमों तोड़ने वाले वाहन चालकों पर भी निगरानी
मुख्य चौक-चौराहों पर कैमरे लगने के बाद बड़े शहरों की तर्ज पर पुलिस ट्रैफिक पर भी निगरानी रख सकती है। कैमरों के जरिये भविष्य में पुलिस कैमरों के जरिए चालान सिस्टम भी शुरू कर सकती है।
-
मुख्यालय की तरफ से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। कैमरे के जरिये 24 घंटे निगरानी रखी जा सकेगी। पुलिस विभाग का ये प्रोजेक्ट काफी कारगर सिद्ध होगा।

- विनोद कुमार, प्रवक्ता, पुलिस विभाग
---------
सीसीटीवी कैमरे कहां-कहां लगाने हैं इस बारे में लोकेशन जिला पुलिस विभाग से ली जाएगी। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी होगी और कैमरे लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- प्रदीप कुमार, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed