फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The embers kept raining from the sky throughout the day, the mercury crossed 44, the heat wave made it miserable

दिनभर आसमान से बरसते रहे अंगारे, पारा 44 पार, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
The embers kept raining from the sky throughout the day, the mercury crossed 44, the heat wave made it miserable
भयंकर गर्मी में पंखे के नीचे आराम फरमाते पशु। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में तपिश लगातार जारी है। भयंकर गर्मी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सोमवार को भी पारा 44 डिग्री के पार रहा और लू से भी लोग परेेेशान दिखाई दिए। गर्मी का असर आमजन के अलावा पशु पक्षियों पर भी देखा जा रहा है। पशु पक्षी भी गर्मी से बेहाल हैं और गांवों में तो लोग अपने दुधारू पशुओं के आगे पंखे व कूलर लगा रहे हैं, ताकि उनको कोई दिक्कत न आए। भयंकर गर्मी के कारण लोग भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गर्मी की छुट्टियों के कारण बच्चे भी सारा दिन घरों में दुबके रहते हैं और देर शाम को ही घरों से खेलने के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली। मानसून के भी जून के अंतिम समय में आने की संभावना है, ऐसे में तपिश बढ़ेगी और गर्मी में भी बढ़ोतरी होगी। साथ ही गर्म हवाएं भी चलती रहेंगी। फतेहाबाद में सोमवार को भी अधिकम तापमान 44.3 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री आंका गया। शहरवासियों ने बताया कि सुबह होते ही गर्मी का प्रकोप आरंभ हो जाता है और रात को 9 बजे तक तपिश की मार रहती है। इसके बाद भी देर रात तक गर्म हवाएं चलती रहती हैं। दिन में गर्मी के कारण तो कूलर व एसी भी फेल हो जाते हैं और एसी के आगे भी पसीना आता रहता है।
विज्ञापन

दुधारू पशुओं को वीआईपी ट्रीटमेंट
भयंकर गर्मी ने पशुपालकों की परेशानी भी बढ़ा दी है। गर्मी के कारण एक ओर जहां दुधारू पशुओं का दूध सूखने लगता है, वहीं गर्मी से पशु भी बेहाल दिखाई देते हैं। पशुपालक किसान तो अब अपने पशुओं के लिए स्पेशल पंखे व कूलर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed