फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The elderly had to endure long queues at the pension camp

Fatehabad News: पेंशन शिविर में बुजुर्गों को लंबी लाइनों में झेलनी पड़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The elderly had to endure long queues at the pension camp
नगर परिषद कार्यालय में पेशंन संबं​धित समस्या सुनते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : 1
टोहाना। नगर परिषद में सोमवार को आयोजित पेंशन शिविर में बुजुर्गों को लंबी लाइनों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में कंप्यूटर की कमी के कारण काम की गति धीमी रही। इससे शिविर में आए बुजुर्गों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एसडीएम आकाश शर्मा के निर्देश के बाद कंप्यूटर की संख्या बढ़ाई गई, लेकिन फिर भी समस्याएं जस की तस बनी रही।
विज्ञापन

महिला सुमित्रा ने बताया कि पहले उनकी पेंशन मिल रही थी, लेकिन अब दो महीने से रुकी हुई है। शिविर में कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण लाइन में लगने का समय बढ़ गया, जिससे उनको असुविधा का सामना करना पड़ा। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी सतपाल ने बताया कि कई बुजुर्गों की पेंशन बैंकों के मर्ज होने की वजह से रुक गई थी। अब उनके आईएफएससी कोड को सत्यापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुरमेल सिंह ने बताया कि जिनकी पेंशन जन्म तिथि के सत्यापन की वजह से रुकी हुई है, उनके लिए यह शिविर आयोजित किया गया है। इसके लिए 10वीं की मार्कशीट, 2019 से पहले का वोटर कार्ड और स्कूल का लिविंग सर्टिफिकेट की आवश्यकता है। बैंक खाते के बंद होने या आईएफएससी कोड बदलने पर बुजुर्ग किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से इसे अपडेट करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed