{"_id":"696a7ad08cafb5cf130f3af7","slug":"the-dug-pit-was-not-filled-after-repairing-the-drinking-water-line-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-147122-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पेयजल लाइन को ठीक करने के बाद नहीं भरा खोदा गया गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पेयजल लाइन को ठीक करने के बाद नहीं भरा खोदा गया गड्ढा
Fri, 16 Jan 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
रामनिवास मोहल्ला में खोदी गई गली।
फतेहाबाद। रामनिवास मोहल्ला की मुख्य गली में लंबे समय से पेयजल पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी। जनस्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में लीकेज तो ठीक कर दी, लेकिन पाइपलाइन मरम्मत के नाम पर खोदे गए गड्ढों को नहीं भरा और न ही गली की मरम्मत करवाई।
मोहल्लावासी राजू, जगदीश, मुकेश और दिनेश ने बताया कि गली के बीचों-बीच खुदाई की गई, लेकिन काम पूरा होने के बाद गड्ढों को उसी हालत में छोड़ दिया गया। इस कारण पैदल और वाहनों चालकों का गली से गुजरना काफी मुश्किल भरा हो गया है। लोगों ने प्रशासन से गली के पुनः निर्माण की मांग की है।
-- -
मकानों में आईं सीलन और दरारें
पेयजल लाइन लीकेज के कारण रिसे पानी से घरों की नींव कमजोर हो गई और उनमें दरार के साथ सीलन आ गई है। लोगों ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें अपने घरों की मरम्मत करवानी पड़ रही है। इससे उन पर बेवजह का आर्थिक भार पड़ गया है।
विज्ञापन
-- -
जल्द हो गली का निर्माण
मोहल्लावासियों ने जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि पाइपलाइन की लीकेज स्थायी रूप से ठीक की जाए, ताकी बार-बार ऐसी समस्या न हो। वहीं नगर परिषद से मांग की है कि तोड़ी गई गली का नए सिरे से निर्माण करवाया जाए ताकि जलभराव की समस्या खत्म हो। साथ ही उनके क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों की मरम्मत करवाई जाए।
--
मोहल्ला में पेयजल लाइन लीकेज की समस्या थी। इसको जनस्वास्थ्य विभाग की ओर ठीक किया गया है। इस गली का निर्माण करीब 20 वर्ष पहले किया गया था। यह गली काफी जर्जर हो चुकी है। इसका निर्माण कार्य जल्द करवाया जाए।
-मनोज नारंग, पार्षद नगर परिषद, फतेहाबाद।