फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The drop in temperature increased the cold in the morning and night, clothes became pleasant

Fatehabad News: तापमान में आई गिरावट से सुबह व रात में बढ़ी ठंड, सुहाने लगे कपड़े

Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 13 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The drop in temperature increased the cold in the morning and night, clothes became pleasant
फतेहाबाद के हिसार रोड से ठंड से बचने के गर्म कपड़ें पहनकर गुजरते दोपहिया वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद पिछले कई दिनों से जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे सुबह शाम और रात्रि के समय के लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है।लोगों ने ठंड से बचाव के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों ने न्यूनतम तापमान में गिरावट और बादल छाए रहने की आसार जताए हैं। इससे ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। जिले में पिछले एक सप्ताह न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज हो रही है। सुबह-सुबह थोड़ी धुंध भी छाने लगी है, जिससे दृश्यता कम होने लगी है।
विज्ञापन


ठंड से बचने के लिए लोग सुबह के समय पार्कों और घरों की छतों पर धूप सेक रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ किसानों ने रबी की फसलों की बुवाई का काम तेज कर दिया है। गेहूं की बिजाई के लिए औसतन तापमान में 25 डिग्री सेल्सियस की आवश्यकता होती है। मौसम गेहूं की फसल के अनुकूल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:: राज्य में मौसम आमतौर पर अगले कई दिनों तक खुश्क रहने की संभावना है। उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की आशंका है। कुछ एक स्थानों पर बीच-बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed