{"_id":"699c9a6da406b75f33095c82","slug":"the-drivers-were-not-in-uniform-and-the-cooperative-society-buses-were-found-running-without-timetables-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-149138-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चालक वर्दी में नहीं तो कहीं बिन समय सारिणी चलती मिलीं सहकारी समिति की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चालक वर्दी में नहीं तो कहीं बिन समय सारिणी चलती मिलीं सहकारी समिति की बसें
Mon, 23 Feb 2026 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर सहकारी समिति की बस की जांच करते आरटीए विभाग के अधिकारी। विभाग
फतेहाबाद। जिले में निजी बस संचालकों की ओर से समय सारिणी की अनदेखी और नियमों के उल्लंघन की बढ़ती शिकायतों पर क्षेत्रीय यातायात प्राधिकरण विभाग की ओर से प्रमुख रूटों पर सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक बस में चालक बिना वर्दी के मिला तो एक बिना समय सारिणी के चलते मिली। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
शहर के मुख्य बस स्टैंड से चलने वाली बसों के बारे में विभाग को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि निजी बस संचालक निर्धारित समय से पहले या काफी देर बाद बसें चला रहे हैं। इस वजह से न केवल सरकारी रोडवेज बसों के राजस्व को नुकसान हो रहा था, बल्कि निजी ऑपरेटरों के बीच में भी टकराव की स्थिति बनी रहती थी। कई बार सवारी बिठाने की होड़ में बसें सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, इससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
-- -
आरटीए टीम की कार्रवाई
सोमवार सुबह आरटीए विभाग के अधिकारियों और प्रवर्तन टीम ने जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर नाकेबंदी की। इस दौरान बस चालकों से उनके परमिट, समय सारिणी की कॉपी और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। मौके पर मौजूद टीम ने यह सुनिश्चित किया कि बसें अपने आवंटित समय के अनुसार ही स्टैंड छोड़ रही हैं या नहीं। टीम ने बसों में यात्रियों से बातचीत भी की।
विज्ञापन
-- -
बिना वर्दी के मिला बस चालक
आरटीए विभाग की चेकिंग के दौरान भूना से फतेहाबाद आ रही बस में चालक ने वर्दी नहीं पहनी हुई थी। इस पर विभाग ने कार्रवाई करते हुए चालान किया, वहीं अन्य बस के चालकों व परिचालकों को अधिकारियों ने हिदायत दी कि वे बस पास के बारे में छात्राओं से झगड़ा न करें। अगर ऐसी शिकायत मिली तो विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान कुछ बसों में कमियां पाई गईं, जिन पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया। कई निजी बस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित रूट और समय का पालन करें।
-- -
सहकारी समिति की बसों में पास मान्य करने का मामला न्यायालय में चल रहा है। वहीं परिचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे बस पास को लेकर छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार ने करें।
- संजय बिश्नोई, सचिव, आरटीए फतेहाबाद।