{"_id":"63348dd24afbd6547a7e72f4","slug":"the-driver-who-was-talking-on-the-mobile-phone-ran-over-the-divider-and-ran-over-the-bus-full-of-baraatis-fatehabad-news-hsr6432028199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन पर बात कर रहे चालक ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बारातियों से भरी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन पर बात कर रहे चालक ने डिवाइडर पर चढ़ा दी बारातियों से भरी बस
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर डिवाइडर पर चढ़ी निजी बस।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के भूना रोड पर बुधवार दोपहर को भूना से दरियापुर बरात में जा रही बारातियों से भरी एक निजी बस चालक की लापरवाही से डिवाइडर पर चढ़ गई। रोड टूटा होने के बावजूद चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर हो गई और हादसा हो गया। यहां तक कि हादसा होने के बाद चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। गनीमत रही की हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल या हताहत नहीं हुआ। हादसे में बस में आगे की तरफ बैठे छह-सात लोगों को मामूली चोटें लगी हैं। करीब एक घंटे तक बराती मौके पर खड़े रहे, दूसरी बस मंगवाई और बराती आगे शादी में गए।
भूना निवासी प्रिंस ने बताया कि भूना से दरियापुर के लिए बरात रवाना हुई थी और बस में करीब 60 बराती सवार थे। उन्होंने बताया कि भूना से जैसे ही बस निकली तो चालक मोबाइल फोन पर बात करने लगा। चालक को मोबाइल फोन छोड़कर ठीक ढंग से बस चलाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और पूरा रास्ता बात करता आया। फतेहाबाद के भूना रोड ओवरब्रिज से शहर तक रास्ता टूटा हुआ है, इसलिए सवारियों ने उसे ओवरब्रिज से बाईपास से होते हुए बस ले चलने कहा तो चालाक नहीं माना और बोला कि आगे चालान काटने वाले खड़े होंगे। इसके बाद वह मोबाइल फोन पर ही बात करते हुए बस शहर के अंदर से ले जाने के लिए टूटे हुए भूना रोड पर आ गया। जहां उसने डिवाइडर पर बस चढ़ा दी। हादसे के बाद चालक बस से नीचे उतरा और दूसरी तरफ से आ रहे एक बाइक को रुकवाकर लिफ्ट लेकर मौके से फरार हो गया।
लोक निर्माण विभाग करवा रहा है सड़क निर्माण :
लोक निर्माण विभाग की तरफ से फतेहाबाद से भूना मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। गांव बरसीन तक रोड को फोरलेन किया जाएगा। इसके चलते विभाग ने रोड को उखाड़ रखा है। लेकिन मौजूदा हालात ये है कि कार्य धीमी गति से चल रहा है और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है।