{"_id":"6a060ac965ac8df8cd0ac5d7","slug":"the-districts-temperature-reached-42-degrees-clouds-will-cover-the-sky-today-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-153834-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले का पारा पहुंचा 42 डिग्री, आज छाएंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले का पारा पहुंचा 42 डिग्री, आज छाएंगे बादल
Thu, 14 May 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
शहर के थाना रोड से दोपहर के समय धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरती महिलाएं। संवाद
फतेहाबाद। ज्येष्ठ माह की तपिश लोगों को झुलसा रही है। वीरवार को जिले में गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ मौसम विशेषज्ञों ने जिले में शुक्रवार को बादलवाही छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
वीरवार सुबह से ही तेज धूप का असर शुरू हो गया। दोपहर होते-होते गर्मी बढ़ गई। गर्म हवाओं के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। जरूरी काम से निकलने वाले लोग चेहरे को गमछे, दुपट्टे और मास्क से ढककर चलते नजर आए। बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम भीड़ दिखाई दी। तेज धूप के साथ चली गर्म हवाओं के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। दोपहर में शहर की प्रमुख सड़कों और बाजारों में कम ही लोग दिखाई दिए।
-- -- -
छांव तलाशते नजर आए राहगीर
तापमान में हो रही वृद्धि के कारण दोपहर के समय किसानों को खेतों का काम परेशानी हुई। दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालक और राहगीर गर्मी से परेशान नजर आए। तपती सड़कों पर चलते समय लोग छांव की तलाश करते दिखे। वहीं ज्येष्ठ का महीना जारी होने से राहगीरों व प्यास बुझाने के शहर के अग्रसेन चौक, भट्टू रोड और धर्मशाला रोड पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
:: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के परिवर्तनशील रहने से बादलवाही तथा कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने के आसार है। 16 मई से 20 मई के दौरान मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
- डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।