{"_id":"6b0085211512250b34072397","slug":"the-district-will-receive-25-new-roadways-buses-bringing-relief-to-passengers-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164991-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले को मिलेंगी 25 नई रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले को मिलेंगी 25 नई रोडवेज बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
- फोटो : 1
फतेहाबाद। जिले की परिवहन व्यवस्था में जल्द 25 नई रोडवेज बसें शामिल होंगी। प्रदेशभर में अलॉट की गई 500 बसों में जिले को 25 मिलीं हैं। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि छह माह पहले अलॉट हुई 10 बसों का इंतजार अब भी खत्म नहीं हुआ है।
वर्तमान में जिले में 190 रोडवेज बसें संचालित हैं। इनमें 30 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही हैं। यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसों की कमी के कारण कई रूटों पर परेशानी बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय और दूसरे शहरों तक जाने वाले यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ता है। सुबह और शाम के समय यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों में भीड़ भी बढ़ जाती है।
अब 25 नई बसें मिलने से रोडवेज के बेड़े की क्षमता बढ़ेगी। इससे मौजूदा रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जा सकेंगे। यात्रियों की जरूरत के अनुसार नए रूट शुरू करने का विकल्प भी मिलेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बसों की उपलब्धता बेहतर होने की संभावना है। लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
-- --
जिले को 25 बसें अलॉट होने का पत्र जारी हुआ है। जिससे आमजन को फायदा मिलेगा। पहले अलॉट हुई 10 बसों के बारे में अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही बसें डिपो में आ जाएंगी।
- मनोज कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज फतेहाबाद।