{"_id":"6598437a3e18a3347d0a7ed7","slug":"the-district-will-be-illuminated-5850-street-lights-will-be-installed-in-fatehabad-tohana-and-ratia-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-10922-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जगमग होगा जिला, फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में लगेंगी 5850 स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जगमग होगा जिला, फतेहाबाद, टोहाना और रतिया में लगेंगी 5850 स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों का कंपनी में निरीक्षण करते हुए कार्यकारी अभियंता अमि
फतेहाबाद। जिले के तीन शहरों की कॉलोनियां जल्द जगमग होंगी। फतेहाबाद, टोहाना और रतिया शहर में नगर निकाय 5850 स्ट्रीट लाइटें लगाने जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि करीब 10 दिन में मुंबई से एजेंसी की तरफ से सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिले के तीन शहर में दो चरणों में लाइटें दी जानी है। पहले चरण में तीनों शहरों को 5850 लाइटें दी जा रही हैं। सबसे ज्यादा लाइटें टोहाना शहर को मिलेंगी। फतेहाबाद शहर को पहले चरण में 2050 लाइटें अलॉट हुई है। नगर परिषद फतेहाबाद की तरफ से लाइटें आने के बाद नई कॉलोनियां यानि आउटर एरिया में 100-100 लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निकाय ने स्ट्रीट लाइटों को लेकर नगर परिषद और नगर पालिका से डिमांड मांगी थी। लाइटों का ठेका मुंबई की एजेंसी को दिया गया। पहले चरण की लाइटों की सप्लाई भेजने से पहले कार्यकारी अभियंता को मुंबई में भेजकर निरीक्षण करवाया गया। यहां पर फतेहाबाद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने लाइटों की गुणवत्ता को जांचा। 10 दिन में लाइटें नगर परिषद को मिलने की उम्मीद है। अहम बात यह है कि इन लाइटों की पांच साल की वारंटी संबंधित कंपनी की रहेगी। नगर परिषद की बढ़ी सीमा के बाद नई कॉलोनियों में 100-100 लाइटें अलॉट करने की योजना है। नगर परिषद अधिकारी हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी और आजाद नगर क्षेत्र जो कि आउटर एरिया है यहां पर ज्यादा लाइटें अन्य वार्डों की तुलना में देगा। इसके अलावा अन्य वार्डों को 50-50 लाइटें दी जाएंगी।
जानिए किस शहर को कितनी मिली लाइटें
शहर लाइटें अलॉट हुईं
फतेहाबाद 2050
रतिया 1300
टोहाना 2500
स्ट्रीट लाइटों पर फतेहाबाद में खर्च होगी 45 लाख की राशि
नगर निकाय की तरफ से फतेहाबाद शहर के लिए 2100 लाइटें अलॉट की गई है। इसमें 1600 लाइटें 45 वाट, 400 लाइटें 150 वाट और 50 लाइटें 90 वाट की अलॉट हुई है। फतेहाबाद नगर परिषद को पहले चरण में जो लाइटें मिलेंगी उस पर 45 लाख की राशि खर्च होगी।
सोडियम की जगह लगेंगी एलईडी लाइटें
नगर परिषद फतेहाबाद भट्टू रोड व अन्य क्षेत्र जहां भी सोडियम लाइटें लगी हैं उन्हें उतरवाकर एलईडी लाइटें लगवाएगा। इसके अलावा शहर की आटो मार्केट में भी 90 वाट की लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
कोटनगर निकाय की तरफ से स्ट्रीट लाइटों के निरीक्षण को लेकर मुंबई भेजा गया था। यहां पर कंपनी में लाइटों का निरीक्षण किया है। 10 दिन में कंपनी की तरफ से नगर परिषद को लाइटें अलॉट हो जाएंगी। जहां जरूरत है वहां पर प्राथमिकता के तौर पर लाइटें लगाई जाएंगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद