फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district slipped from third to eighth position after a drop of 2.63% in the Class 12 results

Fatehabad News: 12वीं कक्षा का परिणाम 2.63% गिरा तीसरे से 8वें पायदान पर पहुंचा जिला

Tue, 12 May 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
The district slipped from third to eighth position after a drop of 2.63% in the Class 12 results
टोहाना में छात्रा के प्रदेश में प्रथम रहने पर दुकान पर पहुंचकर पिता को मिठाई ​खिलाते हुए स्कूल 
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार शाम को कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया। जिले का परिणाम 87.99 फीसदी रहा है। पिछले साल बारहवीं का 90.62 फीसदी परिणाम रहा था। जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पर था लेकिन अब 8वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


इस साल जिले के 9452 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इनमें से 8317 विद्यार्थी पास हुए हैं। 895 की विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है 240 फेल हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम पिछले साल की तुलना में 2.63 फीसदी कम हुआ है। मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल डांगरा रोड टोहाना की छात्रा जानवी प्रदेश में वाणिज्य संकाय में प्रथम रही है। छात्रा ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


-

जिले का ये रहा है पिछले सालों में परीक्षा परिणाम

वर्ष प्रतिशत

2017 71.23

2018 68.08

2019 79.92

2020 83.89

2021 100

2022 89.69

2023 87.03

2024 86.27

2025 90.62

2026 87.99

-

ओपन स्कूल में 49 फीसदी बच्चे पास

बोर्ड के परिणाम अनुसार ओपन स्कूल से 49.17 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। इनमें 779 बच्चों ने परीक्षा दी और 383 पास हुए हैं। इनमें 273 लड़कियों में से 144 पास हुई हैं। इसी तरह से 506 लड़कों में से 239 पास हुए हैं। कुल 47.23 फीसदी लड़के पास हुए हैं। पिछले साल 42.32 फीसदी बच्चे पास हुए थे। अबकी बार ओपन स्कूल के परीक्षा परिणाम के पास प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले के री-अपीयर के 78 फीसदी विद्यार्थी पास

री-अपीयर में जिले के 78.67 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। जिले में 225 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इनमें से 177 पास हुए है। प्राइवेट विद्यार्थियों 141 में से 97 पाए हुए हैं। यानि परीक्षा परिणाम 68.79 फीसदी रहा है।

-

परिणाम जारी होने के बाद सर्वर हुआ डाउन

हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद सर्वर डाउन हो गया। स्कूल संचालक और विद्यार्थी परिणाम देखने के लिए इंतजार करते रहे। बोर्ड ने शाम 4 बजे परिणाम जारी किया था।

-

जिले में सीनियर सेकेंडरी स्कूल

सरकारी स्कूल - 90

निजी स्कूल - 95

-

प्री बोर्ड परीक्षा हुई, मॉनिटरिंग रही कमजोर

जिले का परीक्षा परिणाम पिछले साल के मुकाबले कम रहा है लेकिन वर्ष 2024 के मुकाबले बढ़ा है। इस बार शिक्षा विभाग ने प्री बोर्ड परीक्षा भी ली लेकिन मॉनिटरिंग कमजोर रही है। परीक्षा लेने के बाद विभाग ने इसकी समीक्षा नहीं की।


-

बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। जिले का परिणाम बीते सालों के मुकाबले बेहतर रहा है। जिले में जिन बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जहां कमजोर रहा है उस बारे में समीक्षा की जाएगी।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी

टोहाना में छात्रा के प्रदेश में प्रथम रहने पर दुकान पर पहुंचकर पिता को मिठाई खिलाते हुए स्कूल 

टोहाना में छात्रा के प्रदेश में प्रथम रहने पर दुकान पर पहुंचकर पिता को मिठाई खिलाते हुए स्कूल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed