{"_id":"68a60b5b65542a1e6c0c4f3e","slug":"the-district-session-court-delivered-the-verdict-the-village-kanharis-sarpanch-has-been-dismissed-and-instructed-to-hold-re-elections-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138904-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सेशन कोर्ट ने सुनाया फैसला : गांव कंहड़ी की सरपंच बर्खास्त दोबारा चुनाव कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सेशन कोर्ट ने सुनाया फैसला : गांव कंहड़ी की सरपंच बर्खास्त दोबारा चुनाव कराने के निर्देश
विज्ञापन
समैन। गांव कंहड़ी की सरपंच कविता को फतेहाबाद की जिला सेशन कोर्ट ने बर्खास्त करते हुए दोबारा चुनाव कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह फैसला मंगलवार 19 अगस्त 2025 को सुनाया गया। फिलहाल, सरपंच कविता के परिवार की ओर से इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही जा रही है।
टोहाना खंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कंहड़ी की सरपंच कविता पर चुनाव में फर्जी हस्ताक्षर किए हुए हलफनामा देने का आरोप था। इस मामले में दूसरे नंबर पर रही सुमन देवी ने जिला सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। गांव कंहड़ी में 25 नवंबर 2022 को हुए ग्राम पंचायत चुनाव में कविता देवी सरपंच चुनी गई थीं। हालांकि, यह चुनाव विवादित रहा। ग्रामीणों के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर चुनाव की दोबारा मतगणना भी की जा चुकी है। कोर्ट के फैसले के बाद गांव में सरपंच पद के लिए चुनाव पर चर्चा शुरू हो गई है।
टोहाना के बीडीपीओ हनीश कुमार का कहना है कि गांव कंहड़ी की सरंपच को बर्खास्त करने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक कोर्ट के फैसले की कॉपी नहीं पहुंची है। कॉपी मिलने के बाद ही सरपंच चुनाव के लिए निर्णय लिया जाएगा। संवाद