{"_id":"67951ee229a3fff96409a1cb","slug":"the-district-planning-department-demolished-illegal-constructions-on-bhuna-road-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-128405-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना रोड पर जिला योजनाकार विभाग ने अवैध निर्माण ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना रोड पर जिला योजनाकार विभाग ने अवैध निर्माण ढहाए
Sat, 25 Jan 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के भूना रोड पर बने अवैध रूप से बने मोटर गैरिज की दीवार पर पीला पंजा चलवाते डीटीपी विभा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। भूना रोड पर जिला योजनाकार विभाग द्वारा शनिवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। विभाग ने तीन अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया और उन्हें ध्वस्त किया।
जिला योजनाकार विभाग के अनुसार, शनिवार को भूना रोड पर जिन अवैध निर्माणों को गिराया गया है, उनमें दो खाली प्लॉट और एक मोटर गैराज शामिल है। इन लोगों के द्वारा जिस भूमि पर ये निर्माण कार्य किया गया है, वो कृषि योग्य भूमि है, जिस पर सिर्फ कृषि से संबंधी निर्माण कार्य किया जा सकता है। जब इन लोगों के द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था, तब तीनों प्लाट मालिकों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इन्होंने निर्माण जारी रखा।
शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सीटीएम कैप्टन परमेश सिंह, नायब तहसीलदार सुमेश और शहर थाना प्रभारी ओमप्रकाश को नियुक्त किया गया। डीटीपी विभाग की ओर से एफआई पुष्पा, सुरेश कुमार व रामकिशन पटवारी व जेई संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।