फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district is at fifth place in registering Rabi crops on Meri Fasal Mera Byora portal.

Fatehabad News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसल का पंजीकरण करवाने में जिला पांचवें स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
The district is at fifth place in registering Rabi crops on Meri Fasal Mera Byora portal.
फतेहाबाद। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी की फसलों का पंजीकरण करवाने के मामले में फतेहाबाद जिला प्रदेश में पांचवें स्थान पर चल रहा है। अब तक जिले के 8442 किसानों ने अपनी 59 हजार 820 हेक्टेयर में अपनी फसलों का पंजीकरण करवाया है। फसल का ब्योरा डालने में फतेहाबाद खंड के किसान सबसे आगे हैं।
विज्ञापन


अनाज मंडियों में किसानों की फसल सही समय पर बिके इसके लिए सरकार ने 12 नवंबर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल रबी की फसलों के लिए खोल दिया था। अब करीब एक माह बीतने को है, लेकिन किसानों की इस पोर्टल पर फसल का ब्योरा देने की रफ्तार धीमी है। हालांकि पोर्टल आगे भी खुला रहेगा, लेकिन फिलहाल फतेहाबाद जिला पोर्टल पर फसल ब्योरा देने के मामले में प्रदेश में पांचवें स्थान पर चल रहा है। पहले नंबर पर भिवानी जिला है। दूसरे नंबर पर कैथल, तीसरे नंबर पर अंबाला और चौथे नंबर पर हिसार जिला आता है।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले में करीब दो लाख हेक्टेयर कृषि भूमि है और 85 हजार किसान परिवार पंजीकृत हैं। जिले में मुख्य रूप से गेहूं व सरसों की बिजाई होती है। इस बार हालांकि गेहूं का रकबा कम हुआ है और सरसों का रकबा बढ़ा है। गेहूं का रकबा एक लाख 71 हजार हेक्टेयर में सिमटा हुआ है, जबकि पिछले साल एक लाख 82 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हुई थी। वहीं सरसों का रकबा 1491 हेक्टेयर बढ़कर 24440 हेक्टेयर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खंडों में इतने किसानों ने किया अब तक आवेदन
खंड फसल का रकबा किसान
भट्टूकलां 5491.61 951
भूना 7441.45 1068
फतेहाबाद 20346.03 2476
जाखल 3090.86 524
कुलां 3764.71 533
रतिया 12509.96 1590
टोहाना 7176.13 1084
नोट: आंकड़ा 12 दिसंबर तक का है।

-----
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल 11 नवंबर से खुला हुआ है। किसान अब इस पर लगातार अपनी फसल का ब्योरा भी दे रहे हैं। किसान पोर्टल पर अपनी फसल का ब्योरा अवश्य दें, ताकि मंडी में रबी की फसल बेचने में कोई दिक्कत ना आएं।
- डॉ. राजेश सिहाग, कृषि उपनिदेशक, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed