{"_id":"68a21a2d4094195aea04237f","slug":"the-district-got-five-new-doctors-two-each-were-appointed-in-fatehabad-and-tohana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-138704-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले को मिले पांच नए डॉक्टर, फतेहाबाद और टोहाना में दो-दो की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले को मिले पांच नए डॉक्टर, फतेहाबाद और टोहाना में दो-दो की नियुक्ति
Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लाइन में लगे मरीजसंवाद
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश में 48 मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। इसी के तहत जिले में पांच नए डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं। फतेहाबाद और टोहाना के अस्पताल को दो-दो नए डॉक्टर मिले हैं, इसके अलावा रतिया को भी एक चिकित्सक मिला है।
जिले में करीब 40 फीसदी डॉक्टरों के पद खाली हैं। जिला नागरिक अस्पताल में ही 50 फीसदी पद मेडिकल ऑफिसर के खाली हैं। यहां पर 42 पद स्वीकृत है लेकिन चिकित्सक मात्र 20 ही हैं। अगर जिले की बात जाए तो 170 पद स्वीकृत हैं लेकिन कार्यरत 90 ही हैं। हालात यह है कि कई पीएचसी पर एक भी चिकित्सक नहीं है। हालांकि पांच नए डॉक्टर ज्वाइन करते हैं तो कुछ राहत मिलेगी।
-
जिले में इन डॉक्टरों की हुई है नियुक्ति
डॉक्टर नियुक्ति
डॉ. अमित उप नागरिक अस्पताल रतिया
बृजेश मोर उप नागरिक अस्पताल टोहाना
प्रज्ञा चौधरी नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
डॉ. गौरव कुमार गोयल नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
रामरतन मीणा उप नागरिक अस्पताल टोहाना
-
माइक्रोबायोलॉजिस्ट का इंतजार, तीन साल से जांच बंद
नागरिक अस्पताल में माइक्रोबायोलॉजिस्ट न होने से हेपेटाइटिस सी के सैंपलों की जांच बंद है। सिरसा, अग्रोहा, रोहतक, अंबाला और यहां तक बहादुरगढ़ अस्पताल प्रशासन भी सैंपलों की जांच को लेकर हाथ खड़े कर चुका है। वर्ष 2022 से पहले सैंपलों की जांच निजी लैब में हो रही थी लेकिन इसे बंद कर दिया गया और आरटीपीसी लैब में जांच के निर्देश दिए। लेकिन आरटीपीसीआर लैब चलाने को यहां माइक्रोबायलॉजिस्ट नहीं है।