फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The disabled and blind will walk on the yellow tactile path in the hospital

Fatehabad News: अस्पताल में पीले रंग की टैक्टाइल पाथ पर चलेंगे दिव्यांग और नेत्रहीन

Sun, 21 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 21 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The disabled and blind will walk on the yellow tactile path in the hospital
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए लगाई गई रेलिंग और लगाया जा रहा ब्रेल पथ संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में दिव्यांगजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई पहल शुरू की गई है। अस्पताल परिसर के अंदर नेत्रहीन एवं दृष्टिबाधित मरीजों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पीली रंग की टैक्टाइल पाथ (ब्रेल पथ) लगाई जा रही है। रविवार को ब्रेल पथ लगाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की तरफ से रेलिंग पहले लगाई जा चुकी है। ये पीले रंग के पथ अस्पताल के मुख्य गलियारों में बिछाया जा रहा है। इससे नेत्रहीन मरीज बिना किसी सहारे के आसानी से ओपीडी, जांच कक्ष और अन्य जरूरी विभागों तक पहुंच सकेंगे। बता दें कि अस्पताल में आने वाले मरीजों और तीमारदारों की संख्या रोजाना काफी रहती है। इनमें नेत्रहीन और दृष्टिबाधित भी होते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इनको अक्सर रास्ता ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को भी दिक्कत रहती है। पीले रंग की यह विशेष टाइलें पैरों के नीचे उभरी हुई होती हैं, जिन्हें छड़ी या पैरों के स्पर्श से आसानी से महसूस किया जा सकता है। इससे नेत्रहीन सही दिशा में आगे बढ़ सकता है। यहां दोनों ओर पकड़ने के लिए रेलिंग भी लगाई गई है, जिससे बुजुर्ग और कमजोर मरीजों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

ये व्यवस्था पूरी तरह तैयार होने के बाद दिव्यांग मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। वरिष्ठ नागरिक भी रेलिंग पकड़ कर चल सकेंगे। दीवार के साथ-साथ रेलिंग लगाई गई है।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed