Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The din of campaigning on city streets; safety compromised amidst a web of hoardings.

Fatehabad News: शहर की सड़कों पर प्रचार का शोर, होर्डिंगों के जाल में उलझी सुरक्षा

Mon, 02 Nov 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The din of campaigning on city streets; safety compromised amidst a web of hoardings.
शहर के मुख्य बाजारों में सड़क के बीच फुटपाथ में  खंबो पर लगे फ्लेक्स बोर्ड :संवाद
रतिया। शहर की सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग अब शहर की सुंदरता बिगाड़ने के साथ सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं। बिजली के खंभों से लेकर प्रमुख चौराहों तक फैली प्रचार सामग्री वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित कर रही है। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन

शिकायतों के बावजूद नगर पालिका की ओर से नियमित कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है। शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े-बड़े विज्ञापन बोर्ड और फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनमें कई बिना अनुमति लगाए गए हैं। खासकर मोड़ों और व्यस्त चौराहों पर लगे होर्डिंग दूसरी दिशा से आने वाले वाहनों को देखने में बाधा बनते हैं।
विज्ञापन

अचानक सामने आने वाले वाहनों के कारण चालकों को ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इससे टक्कर और जाम जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। शहरवासियों का कहना है कि प्रचार सामग्री लगाने की होड़ में सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बिजली के खंभे भी बने प्रचार का माध्यम
अवैध प्रचार सामग्री का दायरा बिजली के खंभों तक पहुंच गया है। इन पर बैनर और फ्लेक्स बांधने के लिए लोहे के तार और अन्य सामग्री इस्तेमाल की जाती है। इससे बिजली लाइनों के आसपास जोखिम पैदा हो सकता है। साथ ही बिजली निगम के कर्मचारियों को मरम्मत और रखरखाव के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है।
-------
बिना अनुमति प्रचार से सरकारी खजाने को नुकसान
नियमानुसार विज्ञापन सामग्री लगाने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना और निर्धारित शुल्क जमा करवाना जरूरी है। इसके बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाई जा रही है। इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है। त्योहारों, आयोजनों और व्यावसायिक प्रचार के नाम पर लगाए जाने वाले फ्लैक्स कई बार लंबे समय तक नहीं हटाए जाते। शहरवासियों ने नियमित अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग और बैनर हटाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की है।
-----------
खंभों पर बोर्ड और फ्लैक्स लगाने से निगम कर्मचारियों को काफी दिक्कत होती है। इस संबंध में कई बार नगर पालिका को अवगत कराया गया है। नगर पालिका की ओर से कई बार खंभों पर लगे पोस्टर और फ्लैक्स हटवाए भी गए हैं। उन्होंने नियमित कार्रवाई की आवश्यकता जताई।
- अमित, कार्यवाहक उपमंडल अधिकारी, बिजली निगम।
--------
पालिका की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर बोर्ड, फ्लैक्स और बैनर हटवाए जाते हैं। कुछ लोग छुट्टी के दिन बैनर लगा देते हैं। ऐसे बैनरों को कार्यदिवस में हटवाया जाएगा। दोबारा बैनर लगाने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
- शुभम बादल, सचिव, नगर पालिका।
--------------------
लोग बोले- नियमित कार्रवाई करे नगर पालिका
प्रमुख सड़कों, चौराहों और बिजली के खंभों पर लगे अवैध होर्डिंग सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इनसे वाहन चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ती है। नगर पालिका को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
- कन्नू चुघ, शहरवासी।
---------
शहर के व्यस्त चौराहों, मोड़ों और मुख्य मार्गों पर लगे बड़े बोर्ड ब्लाइंड स्पॉट पैदा कर रहे हैं। इससे दूसरी दिशा से आने वाले वाहन समय पर दिखाई नहीं देते। ऐसे होर्डिंग तुरंत हटाए जाने चाहिए ताकि हादसों को टाला जा सके।
- साहिल मेहता, शहरवासी।
-----------
बिजली के खंभों पर फ्लैक्स बांधने में इस्तेमाल होने वाले लोहे के तार से करंट फैलने से हादसों का कारण बन सकते हैं। बिजली निगम और नगर पालिका को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए।

- साजन चिलाना, शहरवासी।
--------
मोड़ों और चौराहों पर लगे बड़े होर्डिंग दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ा रहे हैं। नगर पालिका कभी-कभार इन्हें हटाकर कार्रवाई करती है जबकि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नियमित अभियान चलाने की जरूरत है।
- अवि वधवा, शहरवासी।

शहर के मुख्य बाजारों में सड़क के बीच फुटपाथ में  खंबो पर लगे फ्लेक्स बोर्ड :संवाद

शहर के मुख्य बाजारों में सड़क के बीच फुटपाथ में  खंबो पर लगे फ्लेक्स बोर्ड :संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed