फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dilapidated condition of the Ratangarh-Pilchhiyan road has troubled the villagers of many villages

Fatehabad News: रतनगढ़-पिलछियां रोड खस्ताहाल होने से कई गांवों के ग्रामीण परेशान

Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 24 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The dilapidated condition of the Ratangarh-Pilchhiyan road has troubled the villagers of many villages
रतिया। रतनगढ़-पिलछियां मार्ग के खस्ताहाल होने से आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काफी गड्ढे बन चुके हैं, जिससे आवागमन काफी जोखिमपूर्ण हो गया है। ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से सड़क की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रतनगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि विकास कुमार, प्रेम कुमार, राहुल, हेमराज, दीपक, रोहित, अंकुश, जोगिंद्र, जतिन और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि स्टेट हाईवे से रतनगढ़ से पिलछियां तक जाने वाली सड़क मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से रतनगढ़, मिराना, प्लाट, बलियाला, बोड़ा, खाई, महमदकी, पिलछियां और पंजाब के कई गांव जुड़े हैं।
विज्ञापन

सड़क खस्ताहाल के कारण विशेषकर रतनगढ़ और बलियाला के बीच गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को बंद करवाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के उपमंडल अधिकारी संदीप सचदेवा ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद सड़क की विशेष रिपेयर के लिए करीब 3 करोड़ 2 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अनुमति मिलने के बाद सड़क की मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed