फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The development of the city will gain momentum at a cost of Rs 2.45 crore.

Fatehabad News: 2.45 करोड़ की लागत से शहर के विकास को मिलेगी गति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
The development of the city will gain momentum at a cost of Rs 2.45 crore.
टोहाना। नगर परिषद ने शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए 2.45 करोड़ की 16 विकास परियोजनाओं के टेंडर लगाए हैं। इन विकास कार्यों के शुरू होने से शहर में विकास को रफ्तार मिलेगी। इसमें कुछ विकास कार्य ऐसे है जो पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के कार्यकाल के दौरान आई ग्रांट से शुरू होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में 42,75,368 रुपये की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइट के लिए पोल लगाए जाएंगे, वार्ड 13 में 8,26,914 रुपये की लागत से सुभाष के घर से बांद फोरमैन घर तक सड़क निर्माण, वार्ड 17 में नवीन जेई वाली गली का निर्माण 12,50,081 रुपये की लागत से, वार्ड 15 में अमित शर्मा के घर से वीरेंद्र के घर तक गली निर्माण 16,86,072 रुपये की लागत से, वार्ड तीन में गुरुद्वारा गली का निर्माण 12,47,536 रुपये की लागत से, वार्ड 13 में पुन्नी फैक्ट्री से प्रकाश सुनार तक गली का निर्माण 22,58,486 रुपये की लागत से, वार्ड 23 में सुरेश बागर से राकेश एमसी के घर तक तक गली निर्माण 14,97,983 रुपये की लागत से, वार्ड 21 में मनोहर लाल, ओम प्रकाश व मंगतू राम वाली गली का निर्माण 2511137 रुपये की लागत से, वार्ड 15 में सुरजीत प्रेमी के घर से मनोज के घर तक गली निर्माण 24,82,995 रुपये की लागत से, वार्ड 14 में गिल्ला वाली ढाणी में 35,21,216 रुपये की लागत तथा वार्ड 23 में ओमप्रकाश के घर से गुरुमुख के घर तक 8,10,948 रुपये की लागत से गलियों का निर्माण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


पूर्व सांसद की ग्रांट से होंगे ये कार्य
नगर परिषद द्वारा पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल के कोटे से आई ग्रांट में भूना रोड पर विश्वकर्मा धर्मशाला में 4,22,750 लाख की लागत से निर्माण कार्य, कृष्णा रोटी बैंक परिसर में कमरों का निर्माण 4,16,618 रुपये की लागत से, संत शिरोमणि बाबा नामदेव धर्मशाला में निर्माण कार्य 4,22,326 रुपये की लागत से, परमहंस योग दरबार में निर्माण कार्य 4,22,081 की लागत से, रतिया रोड पर ओड धर्मशाला का निर्माण कार्य 4,15,689 रुपये की लागत से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट


नगर परिषद द्वारा 16 विकास कार्यों के टेंडर लगाए गए हैं, जिनके खोले जाने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-अंकित वशिष्ठ, एक्सईन नगर परिषद टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed