फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The department will learn from the survey how much improvement has occurred in the intellectual level of students

Fatehabad News: सर्वे से जानेगा विभाग...विद्यार्थियों के बाैद्धिक स्तर में कितना सुधार आया

Sun, 12 Oct 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
The department will learn from the survey how much improvement has occurred in the intellectual level of students
एमएम कॉलेज में सर्वे को लेकर प्र​शिक्षण लेते विद्यार्थी। स्रोत : ​शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले के 55 सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का थर्ड पार्टी सर्वे करवाने जा रहा है। ये सर्वे सोमवार से शुरू होगा और 9 दिन तक चलेगा। सर्वे के बाद शिक्षा विभाग रिपोर्ट तैयार करेगा कि विद्यार्थियों को बेसिक ज्ञान है या नहीं है और पहले से कितनी सुधार आया है।
विज्ञापन


सर्वे के लिए फतेहाबाद के एमएम कॉलेज के 22 विद्यार्थियों को जिम्मेदारी दी गई है। ये सर्वे 1125 विद्यार्थियों के बीच होगा और इसमें रेंडम चयन किया जाएगा। सर्वे के लिए शिक्षा विभाग बीएड कॉलेज के प्रशिक्षु विद्यार्थियों का प्रशिक्षण भी करवा चुका है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों की मानें तो प्रशिक्षु विद्यार्थियों को दो से तीन स्कूल अलॉट किए गए है। सर्वे के लिए कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी का चयन किया गया है। सर्वे के लिए एप जारी की गई है। प्रशिक्षु सर्वे के दौरान विद्यार्थियों से हिंदी और गणित विषय से संबंधित सवाल पूछेंगे। इसका रिकॉर्ड एप में दर्ज करेगा। प्रश्न पिछली कक्षा के पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन खंडों में होगा सर्वे

खंड सर्वे में शामिल स्कूल

भट्टूकलां 3

भूना 8

फतेहाबाद 14

जाखल 5

रतिया 14

टोहाना 11

-

एक दिन में होगा एक कक्षा का सर्वे

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षु विद्यार्थियों को एक दिन के एक स्कूल के एक कक्षा के विद्यार्थियों का टेस्ट लेना है। कक्षा दूसरी, तीसरी और चौथी के सात-सात विद्यार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा। सर्वे को लेकर प्रशिक्षुओं को 8 और 9 अक्तूबर को एमएम महाविद्यालय में ट्रेनिंग दी गई है।

-

विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने के लिए सर्वे किया जा रहा है। इस सर्वे को बीएड कॉलेज के 22 विद्यार्थी करेंगे और टेस्ट लेंगे। सर्वे से ये पता चला कि विद्यार्थियों का स्तर कैसा और कहां सुधार की जरूरत है।


- धर्मपाल गोस्वामी, जिला संयोजक, एफएलएन

-

विद्यार्थियों को पिछली कक्षा का ज्ञान होना जरूरी है। अगर बेसिक स्तर बेहतर होगा तो विद्यार्थी को दिक्कत नहीं आएगी। इसी को लेकर थर्ड पार्टी सर्वे करवाया जा रहा है। ये सर्वे सोमवार से शुरू हो जाएगा।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed