फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The deadline has passed, yet the way the system operates remains unchanged

Fatehabad News: तारीख निकल गई, नहीं बदली व्यवस्था की चाल

Tue, 01 Sep 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The deadline has passed, yet the way the system operates remains unchanged
लघु सचिवालय
फतेहाबाद। राशन कार्ड के 12 हजार योग्य लाभार्थियों के सत्यापन की मुहिम सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 31 अगस्त तक सभी लाभार्थियों का सत्यापन पूरा करने का लक्ष्य रखा था लेकिन तय समय सीमा तक जिले में महज 400 लाभार्थियों का ही सत्यापन हो सका। करीब 11,600 लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है।
विज्ञापन

धीमी प्रगति को देखते हुए विभाग ने प्रक्रिया में तेजी लाने की तैयारी शुरू कर दी है। राशन कार्डों के रिकॉर्ड की जांच और पात्र लाभार्थियों की पुष्टि के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों को सत्यापन के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है लेकिन अपेक्षित संख्या में लाभार्थी आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

सत्यापन लंबित रहने वाले लाभार्थियों के रिकॉर्ड की आगे जांच की जा सकती है। विभाग का उद्देश्य राशन सुविधा प्राप्त कर रहे वास्तविक और पात्र परिवारों का रिकॉर्ड दुरुस्त रखना तथा अपात्र लाभार्थियों की पहचान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से बुधवार को जिलास्तर पर बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें खंड स्तर पर सत्यापन कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया गया है। बैठक में अब तक हुए सत्यापन की समीक्षा की जाएगी और कार्य में तेजी लाने को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। संवाद
कागजात नहीं दिखा पा रहे लाभार्थी :
विभाग के अनुसार, सत्यापन के दौरान संबंधित परिवारों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है। कई लाभार्थी निर्धारित कागजात उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं जिससे सत्यापन पूरा करने में परेशानी आ रही है। विभाग ने सूची में शामिल सभी लाभार्थियों से जल्द आवश्यक दस्तावेजों के साथ सत्यापन कराने की अपील की है।

-------------
सत्यापन कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने के लिए जल्द ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई है। कार्य की प्रगति की समीक्षा कर जल्द पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। - कुशल पाल बूरा, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed