फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The dead body of a teenager who fell in the canal was found near village Khumbar

नहर में गिरे किशोर का शव गांव खुंबर के पास मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a teenager who fell in the canal was found near village Khumbar
रतिया। फतेहाबाद रोड से नहाते समय नहर के तेज बहाव में बहे वार्ड नंबर 15 निवासी 11 वर्षीय कर्ण का शव वीरवार सुबह रतिया के निकटवर्ती गांव खुंबर के पास मिला है। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
विज्ञापन

दरअसल, वार्ड नंबर 15 निवासी कर्ण नहर में नहा रहा था कि पानी के तेज बहाव के कारण में आगे बह गया। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व परिजनों ने करण की खोजबीन शुरू की थी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कर्ण का कोई पता नहीं लग पाया था। बुधवार को शहरवासियों ने करण की तलाश के लिए और नहर में पानी के बहाव को कम करने के लिए फतेहाबाद रोड पर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया था। देर शाम को एसडीएम द्वारा पानी का बहाव कम करने के आश्वासन के बाद शहरवासियों ने जाम खोला था। वीरवार सुबह कर्ण का शव गांव खुंबर के पास नहर से मिल गया। मृतक कर्ण के पिता महेंद्र सिंह ने बताया कि वे हिसार जिले के गांव गैबीपुर के निवासी हैं। यहां मजदूरी करने के लिए आए थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed