फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The day continued in the station panchayat Rajinamen The girl said was compromised, teacher action

राजीनामें के लिए थाने में चलती रही दिनभर पंचायत लड़की ने कहा छेड़छाड़ हुई, शिक्षक पर हो कार्रवाई

Tue, 22 Jul 2014 11:31 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 22 Jul 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन

जेबीटी अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़ अशोक नगर में जेबीटी के अध्यापक द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में मंगलवार को शहर थाने में दोनों पक्षों की राजी नामे को लेकर पंचायत चलती रही। लेकिन पीड़ित छात्रा अध्यापक पर कार्रवाही को लेकर अड़ी रही और पंचायत से चली गई। जिसके बाद समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कोई फैसला नहीं हुआ था।

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा के पिता ने हुडा चौकी थाने में शिकायत दी थी कि उनके घर के पास रहने वाला जेबीटी अध्यापक जगराम उसकी लड़की को गलत नजर से देखता है। उसने लड़की के साथ छेड़छाड़ भी की है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान भी दर्ज कर लिए थे।
विज्ञापन


जिसके बाद सोमवार को अध्यापक द्वारा राजी नामा करने के लिए शहर थाने में पंचायत हुई। जहां पर लड़की को बुलाया गया। लेकिन लड़की अपने बयान से नहीं पलटी और अध्यापक पर कार्रवाही की मांग करने के बाद पंचायत से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
हुडा चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की शहर थाने में पंचायत हुई है। लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed