{"_id":"68d03c852bb2cfc4d80f5ded","slug":"the-daughters-of-hisar-showed-their-strength-in-the-58th-state-school-hockey-championship-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-140782-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 58वीं स्टेट स्कूल हाॅकी चैंपियनशिप में हिसार की बेटियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 58वीं स्टेट स्कूल हाॅकी चैंपियनशिप में हिसार की बेटियों ने दिखाया दम
Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
भूना(फतेहाबाद)। बैजलपुर गांव में तीन दिन तक चले हरियाणा की 58वीं स्कूल स्टेट हाॅकी चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। इस चैंपियनशिप में हिसार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल हाॅकी चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टीम ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों ही आयु वर्गों में पहला स्थान हासिल कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
समापन समारोह के दौरान विजेता टीमों को बैजलपुर गांव के सरपंच हेमंत सिंह बैजलपुरिया ने सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के सहायक खेल जिला अधिकारी अनूप सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल संचालन के साथ-साथ खिलाड़ियों की खेल भावना की भी जमकर तारीफ की।