फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The darbar was set up, but no petitioners arrived; employees from 27 departments kept waiting

Fatehabad News: दरबार सजा लेकिन नहीं आए फरियादी, इंतजार करते रहे 27 विभागों के कर्मचारी

Fri, 02 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 02 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
The darbar was set up, but no petitioners arrived; employees from 27 departments kept waiting
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में लगा ​शिविर संवाद
फतेहाबाद। सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक सीधे पहुंचाने के लिए शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर लगाया गया लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में शिविर में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। 27 विभागों के करीब 70 कर्मचारी दिन भर लोगों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक महज 50 लाभार्थियों का ही पंजीकरण हो पाया। शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई लेकिन अधिकांश कुर्सियां दोपहर तक खाली पड़ी रहीं। सुबह 9 बजे शिविर शुरू होने के बाद कर्मचारियों के पास काम कम होने के कारण कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए।
विज्ञापन

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाने की व्यवस्था की थी। नगर परिषद की ओर से संपत्ति कर, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और सफाई संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए काउंटर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के साथ बिजली निगम की ओर से नए कनेक्शन, बिल संशोधन और सौर ऊर्जा से संबंधित आवेदनों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। शिविर का उद्देश्य एक ही स्थान पर लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना था।

हालांकि प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर तक पहुंच ही नहीं पाए। ऐसे में सरकारी स्तर पर किए गए इंतजाम और कर्मचारियों की तैनाती के बावजूद शिविर अपेक्षित लोगों तक लाभ पहुंचाने में प्रभावी नहीं दिखा। पिछले सप्ताह 28 सितंबर को भी नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगा था लेकिन उससे भी अधिकारियों ने सबक नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed