{"_id":"64bc16c529de20c4c7069328","slug":"the-danger-of-flood-on-the-city-remains-the-water-increased-along-the-highway-the-administration-laid-a-tarpaulin-for-two-kilometers-on-the-tied-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-2564-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर पर बाढ़ का खतरा बरकरार, हाईवे किनारे बढ़ा पानी, बंधे पर दो किलोमीटर तक प्रशासन ने बिछवाया तिरपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर पर बाढ़ का खतरा बरकरार, हाईवे किनारे बढ़ा पानी, बंधे पर दो किलोमीटर तक प्रशासन ने बिछवाया तिरपाल
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर बाढ़ का पानी रोकने के लिए तिरपाल लगाकर बांध को मजबूत करते मजदूर।
फतेहाबाद। शहर की आबादी में बाढ़ के पानी आने का खतरा अभी बरकरार है। शहर के हाईवे किनारे पानी लगातार बढ़ रहा है, शनिवार को करीब आधा फुट तक पानी बढ़ गया है। हाईवे पर माजरा रोड पर आर्यन स्कूल के सामने बने अंडरपास में पक्की चिनाई और मिट्टी से भरने के बाद भी पुल की दीवार से पानी का रिसाव शुरू हो गया। मोटर के जरिये पानी खेतों में निकाला गया। एहतियातन प्रशासन ने वन-वे सड़क को भी अवरोधक लगाकर बंद करवा दिया है। वहीं नगर परिषद ने मिट्टी से बनाए गए बंधे पर अब दो किलोमीटर तक तिरपाल लगवा दिया है ताकि हवा चलने के कारण पानी बंधे से टकराए तो कटाव न हो।
सिरसा-हिसार हाईवे किनारे बाढ़ के पानी का बढ़ता लेवल देखते हुए हांसपुर चौक से लेकर भूना रोड ओवरब्रिज तक करीब दो किलोमीटर तक डिवाइडर पर बंधे बना दिया है। इस बांध को चौड़ा किया जा रहा है ताकि रिसाव न हो सके। शुक्रवार को ही प्रशासन ने हाईवे किनारे दो किलोमीटर लंबा खाल बनवाया है ताकि बाढ़ से बचा जा सके। वहीं गांव बरसीन में स्टेट हाईवे तक पानी पहुंच गया है। इसके चलते ग्रामीणों ने बांध लगाकर स्टेट हाईवे को बंद कर दिया है। आबादी में पानी आने से रोकने के लिए ग्रामीण सिरसा रोड की तरफ बांध लगा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह अपने स्तर लगे हुए हैं, प्रशासन से मदद नहीं मिली है। बरसीन का रास्ता बंद होने के बाद छोटे वाहन भी अब यहां से गुजर नहीं पाएंगे। भूना जाने वाले लोगों को गांव धांगड़ होकर जाना होगा। हालांकि, बड़े वाहनों के लिए भूना रोड को ओवरब्रिज के नीचे से पहले ही बंद किया जा चुका है।
हिजरावा कलां में पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने तोड़ी सड़क
खान मोहम्मद, ढाणी ईसर होता हुआ बाढ़ का पानी गांव हिजरावां कलां तक शनिवार सुबह पहुंच गया। करीब पांच फुट तक यहां पानी खेतों में पहुंच चुका है। ग्रामीणों ने आबादी में पानी आने से रोकने के लिए फिरनी की सड़क को तोड़कर दूसरी तरफ निकाल दिया। पानी को गांव हिजरावां खुर्द की तरफ निकाला गया है।
विज्ञापन
बाढ़ देखने के लिए रतिया फ्लाईओवर पर उमड़ा हुजूम, दोपहर बाद किया बंद
बाढ़ का पानी देखने के लिए पहले माजरा रोड पर बने फ्लाईओवर के ऊपर लोगों का हुजूम उमड़ रहा था, लेकिन इसे अब बंद कर दिया गया है। इसके बाद अब लोग रतिया फ्लाईओवर के ऊपर पहुंच रहे है और सेल्फी व फोटो ले रहे हैं। इसके चलते दोपहर बाद पुलिस ने अवरोधक लगाकर इसे भी बंद कर दिया।
ढाणियों में बैठे लोग, राहत शिविर में आने को नहीं तैयार, संस्थाएं पहुंचा रहीं खाना
हाईवे किनारे और रतिया रोड पर करीब 50 ढाणियों में लोग अभी भी मौजूद हैं। ये लोग महिलाओं और बच्चों को बाढ़ राहत केंद्रों में भेज चुके हैं, लेकिन खुद ढाणी में ही रुके हुए हैं। इन लोगों तक सामाजिक संगठन खाना पहुंचा रहे हैं। किश्तियों के जरिए खालसा एड कलगीधर ट्रस्ट, पगड़ी संभाल जट्टा से जुड़े लोग रोजाना दवाइयां, तैयार खाना, सूखा राशन, दूध ढाणियों में मौजूद लोगों तक पहुंचा रहे हैं। संगठन से जुड़े कर्मजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह रंधावा, लवी बाठ ने बताया कि वह किश्ती के जरिए कई लोगों को निकाल चुके हैं। मगर कुछ लोग अभी भी ढाणियों में मौजूद हैं। ढाणी चेतनपुर, गुरुद्वारा झाड़ साहब, ढाणी मसीतांवाली, ठोबा ढाणी, बीकानेरी ढाणी समेत 50 ढाणियों में लोग हैं। टीम के सदस्य ढाणियों से गर्भवती महिलाओं को निकालकर भी अस्पताल पहुंचा चुके हैं।
कारियां में महिलाओं ने लगाया जाम, बोली सानू बचा लो
गांव कारियां में महिलाओं ने नूरकी अहली रोड पर जाम लगा दिया और सानू बचा लो के नारे लगाए। महिलाओं ने कहा कि पानी का बहाव उनके गांव की तरफ बढ़ रहा है। अगर पानी का बहाव न रुका तो उनके घर डूब जाएंगे। प्रशासन रास्ता ढूंढ़कर यहां से पानी निकाले। बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया।
खान मोहम्मद के रास्ते पानी की हो रही निकासी, डीसी-एसपी ने गांव में डाला डेरा
नेशनल हाईवे के नजदीक पानी इकट्ठा होने के बाद इसको निकालने के लिए प्रशासन प्लान के साथ काम कर रहा है। पुराने नेचुरल फ्लो के जरिए इस पानी की निकासी के सभी प्रबंध किए गए हैं। गांव खान मोहम्मद के पास से खुदाई करके इस पानी की निकासी खेतों के रास्ते हो रही है। इस काम की खुद डीसी मनदीप कौर निगरानी कर रही है। डीसी व एसपी आस्था मोदी ने राहत टीम के साथ गांव खान मोहम्मद में ही डेरा डाला हुआ है। यहां सिंचाई विभाग के एसई ओपी बिश्नोई तकनीकी टीम के साथ प्लानिंग के तहत पानी निकासी करवा रहे हैं। उनके साथ पंचायत विभाग के एक्सईएन देवेंद्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ दीपक कुमार और बीडीपीओ भजनलाल की टीमें लगी हुई हैं।
रतिया रूट पर बस सेवा बिल्कुल ठप
बाढ़ का पानी जिले के फतेहाबाद, जाखल, रतिया क्षेत्र में आने के कारण बस सेवा पर असर पड़ा है। सबसे बड़ा असर रतिया से फतेहाबाद रूट पर हुआ है। यहां पर बस सेवा पिछले चार दिन से बिल्कुल बंद हो गई है। फतेहाबाद-रतिया रोड पर पानी आने के कारण तीन जगह से सड़क तोड़ी जा चुकी है। चंडीगढ़ रूट की बसों को रोडवेज गांव धांगड और अग्रोहा-बरवाला होकर निकाल रहा है। भूना में बसें वाया गांव धांगड़ होकर जा रही है। इसके अलावा अन्य रूटों पर बस सेवा चालू है।
कोट
बाढ़ राहत कार्य के लिए गठित टीमें समन्वय के साथ काम कर रही है और हालात में सुधार आ रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से न घूमें। बाढ़ राहत के लिए विभिन्न विभागों की टीमें बनाई गई है, वे सभी अपने क्षेत्र में काम कर रही हैं।
-मनदीप कौर, डीसी, फतेहाबाद