फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The covert assault removed from home

मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Fri, 05 Sep 2014 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Sep 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन

गांव कानीखेड़ी में एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर रात के समय धक्के मारकर घर से निकालने, मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 23 वर्षीय विवाहिता शीला देवी पुत्री रामकिशन निवासी खोखा, हिसार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति सुनील कुमार, सास रामपति और ननद पूजा के खिलाफ धारा 498 ए., 323, 341, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घायल महिला शीला देवी ने पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी शादी 13 फरवरी 2013 को भूना खंड के गांव कानीखेड़ी निवासी सुनील कुमार पुत्र हवा सिंह के साथ हुई थी। महिला ने बताया कि विवाह के दौरान उसके परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शादी में बोलेरो गाड़ी न मिलने पर सास, पति और ननद हमेशा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। शिकायतकर्ता के अनुसार लगातार उसके साथ मारपीट की जा रही थी, जिसको लेकर करीब 4 बार पंचायत में समझौता भी होे चुका है। मगर ससुरालीजनों की यातनाएं कम नहीं र्हुइं।

महिला ने बताया कि 2 सितंबर की रात्रि को उसकी सास और ननद ने लात घूसों और मुक्कों से प्रहार करके उसे पीटा और घसीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने बताया कि जब वह मदद के लिए चिल्लाई तो पति ने बचाव करने की बजाए लाठियों से उस पर हमला कर दिया।


 विवाहिता ने बताया कि उसने रात्रि को करीब 2 बजे गांव टिब्बी के पास एक पंडित की चक्की में जाकर अपना दु:खड़ा कह सुनाया। पंडित ने युवती के मायके वालों को सूचना दी तो परिजनों ने मौके पर पहुंच कर घायल महिला को सीएचसी भूना में दाखिल कराया।

इस संबंध में पुलिस कर्मी कुलदीप गढ़वाल ने बताया कि घायल महिला के बयान के बाद कानीखेड़ी निवासी महिला के पति सुनील कुमार, उसकी सास रामपति व ननद पूजा के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने, रास्ता रोक कर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed