{"_id":"6925e9eb846f32b9a207f263","slug":"the-corporation-was-accused-of-damaging-crops-by-erecting-pillars-without-consent-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-144257-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिना सहमति खंभे लगाकर फसल खराब करने का निगम पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिना सहमति खंभे लगाकर फसल खराब करने का निगम पर लगाया आरोप
Tue, 25 Nov 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली निगम की ओर से खड़ी फसल में खेत के बीचोबीच लगाए गए खंभे।
भट्टू कलां। खेत में बिना सहमति खंभे लगाने और फसल खराब करने का किसान वीरेंद्र सिंह निवासी भट्टूकलां ने बिजली निगम पर आरोप लगाए हैं।
किसान वीरेंद्र ने बताया कि पड़ोसी किसान के ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए निगम ने बिना पूर्व सूचना और बिना सहमति उनके खेत में बिजली के खंभे लगा दिए। किसान का कहना है कि पहले खंभे किला लाइन के साथ लगाए गए थे, परंतु कर्मचारियों द्वारा इन्हें उखाड़कर खेत के बीचों-बीच गाड़ दिया गया, जिससे उनकी खड़ी फसल नष्ट हो गई। किसान के अनुसार 20 नवंबर 2025 को विभागीय कर्मचारी बिना सूचना खेत में पहुंचे और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए बिजली लाइन डाल दी। जब उन्होंने आपत्ति जताई तो अधिकारियों ने उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाने की धमकी दी।
किसान ने प्रशासन से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बिजली निगम के एसडीओ विपिन कुमार ने कहा कि वर्जन देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।