फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The contest in Fatehabad became exciting due to the entry of Chautala family's daughter-in-law Sunaina in the field.

Fatehabad News: चौटाला परिवार की बहू सुनैना के मैदान में उतरने से रोमांचक हुआ फतेहाबाद में मुकाबला

Wed, 11 Sep 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
The contest in Fatehabad became exciting due to the entry of Chautala family's daughter-in-law Sunaina in the field.
इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला से आशीर्वाद लेती इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला। फाइल फोटो
फतेहाबाद। पहले से लगाए जा रहे कयासों के मुताबिक चौटाला परिवार का सदस्य फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर गया है। पूर्व उपप्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के बेटे स्व. प्रताप चौटाला की पुत्रवधू सुनैना चौटाला को इनेलो-बसपा की संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है। चौटाला परिवार की एंट्री के साथ ही फतेहाबाद हलके में चुनावी मुकाबला रोमांचक हो गया है।
विज्ञापन

अगर इनेलो ने पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ा तो भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम की मुश्किलें बढ़ेंगी। दरअसल, चौटाला परिवार के गृह जिले सिरसा के साथ लगता जिला होने के कारण फतेहाबाद में इस परिवार का विशेष प्रभाव रहा है। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में जिले की तीन में से दो सीटों पर इनेलो ने जीत हासिल की थी। फतेहाबाद से बलवान दौलतपुरिया और रतिया से प्रो. रविंद्र बलियाला इनेलो के टिकट पर जीते थे। वहीं, साल 2019 में भी अजय चौटाला की पार्टी जजपा से देवेंद्र बबली ने टोहाना में जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

----------
स्व. देवीलाल परिवार से सियासत में आई दूसरी महिला हैं सुनैना
स्व. चौधरी देवीलाल के परिवार से सियासत में आने वाली सुनैना चौटाला दूसरी महिला हैं। इससे पहले उनकी जेठानी नैना चौटाला का राजनीतिक पदार्पण हुआ था। हालांकि, सुनैना चौटाला इनेलो के दो फाड़ होने के बाद राजनीति में आई थी। उन्हें अभय सिंह चौटाला ने महिला विंग की प्रदेश महासचिव का दायित्व देकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए मैदान में उतारा। बेहद मिलनसार स्वभाव की सुनैना चौटाला ने बेहद कम समय में महिलाओं व युवाओं में अपनी लोकप्रियता बढ़ाई है। इस चुनाव से पहले वह हिसार लोकसभा से इनेलो प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुकी हैं। उनके पति रवि चौटाला स्व. चौधरी देवीलाल के पीएसओ होते थे। उन्होंने भी डबवाली हलके से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह जीत नहीं पाए थे। मगर उनके पास भी राजनीति का लंबा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
भट्टू क्षेत्र के गांवों में रहा है इनेलो का वर्चस्व
दरअसल, पहले भट्टू विधानसभा क्षेत्र था। उस क्षेत्र से स्व. देवीलाल और फिर प्रो. संपत सिंह लोकदल व इनेलो के बैनर तले विधायक बनते रहे हैं। अब भट्टू फतेहाबाद विधानसभा का ही हिस्सा है। भट्टू खंड में 24 गांव आते हैं। पूरा क्षेत्र ही ग्रामीण पृष्ठभूमि का है। इसी तरह फतेहाबाद शहर और इसके आसपास के गांवों में भी इनेलो का पुराने समय में खासा प्रभाव रहा है। इनेलो जिलाध्यक्ष बलविंद्र कैरो भूना के रहने वाले हैं। ऐसे में भूना क्षेत्र से वह और उनकी टीम जोर लगा सकती है। इस तरह सामूहिक प्रयासों से इनेलो अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने में सफल हो सकती है।

----------------
:: इनेलो का पुराने समय में फतेहाबाद जिले में अच्छा प्रभाव रहा है। भट्टू क्षेत्र के गांवों से लेकर फतेहाबाद शहर व इसके आसपास के ग्रामीण इलाके में इनेलो का बड़ा वोट बैंक रहा है। अगर इनेलो पूरी गंभीरता के साथ चुनाव लड़ें तो निश्चित रूप से खोई हुई सियासी जमीन वापस पा सकती है।
देवेंद्र सिंह, राजनीतिक विशेषज्ञ, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed