{"_id":"62e56d7607f01f03b3241068","slug":"the-condition-of-one-of-the-four-girl-students-sitting-on-fast-unto-death-worsened-the-oxygen-level-has-come-down-fatehabad-news-hsr638030715","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमरण अनशन पर बैठी चार छात्राओं में से एक की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन स्तर हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमरण अनशन पर बैठी चार छात्राओं में से एक की हालत बिगड़ी, ऑक्सीजन स्तर हुआ कम
विज्ञापन
राजकीय हाई स्कूल ढाणी सांचला के गेट के बाहर स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बेहोश छात्?
- फोटो : Fatehabad
भूना। गांव ढाणी सांचला-भोजराज के राजकीय हाई स्कूल अपग्रेड की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठी चार छात्राओं में से एक की हालत बिगड़ गई। छात्रा का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण चिकित्सा टीम ने मौके पर पहुंचकर उपचार शुरू किया। हालांकि चिकित्सा टीम छात्रा को सीएचसी केंद्र भूना लेकर आना चाहती थी मगर छात्रा ने आने से इनकार कर दिया। इसलिए मौके पर ही धरना स्थल पर छात्रा का उपचार किया गया।
वहीं विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रतिया में शिक्षा मंत्री को ढाणी सांचला-भोजराज स्कूल को अपग्रेड करने की सिफारिश की और ग्रामीणों के एक प्रतिनिधि मंडल को शिक्षा मंत्री से मिलवाया। पंचायत मंत्री ने ढाणी सांचला-भोजराज स्कूल को अपग्रेड से संबंधित आ रही परेशानियों से भी अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री ने स्कूल अपग्रेड करने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सांसद सुनीता दुग्गल व पंचायत मंत्री के भाई मनोज बबली ने मौके पर पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठी छात्राओं का जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। लेकिन प्रदर्शनकारी छात्राओं ने कहा कि जब तक स्कूल अपग्रेड नहीं होगा तब तक अनिश्चितकालीन धरना ज्यों का त्यों रहेगा।
इस दौरान पूर्व सरपंच साधुराम, रामकुमार महला, ममता देवी, बलवान सिंह लंबोरिया, सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, राजबीर वर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
13 दिनों से जारी है विरोध प्रदर्शन
राजकीय हाई स्कूल ढाणी सांचला-भोजराज के बाहर गेट पर टेंट लगाकर पिछले 13 दिनों से भीषण गर्मी व तेज बारिश में लगभग 170 विद्यार्थी विरोध प्रदर्शन करके स्कूल को अपग्रेड करने की मांग कर रहे थे। विद्यार्थियों ने कहा कि उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसलिए उनकी उचित मांग को सरकार जल्द पूरा करने की घोषणा करें। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पिछले आठ दिनों से मौके पर कोई अधिकारी नही पहुंचा था इसलिए 25 जुलाई को चार छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गई थी। इनमें मोनिका, अमृता व प्रीति तथा गीतांजलि शामिल थी। जबकि उनके साथ लगभग 170 विद्यार्थी लगातार धरने- प्रदर्शन में शामिल हो रहे थे। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने उनकी पुकार को आधिकारिक तौर पर दरकिनार किए जाने से दुखी होकर 27 जुलाई को आमरण अनशन शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि सरकार की स्कूल अपग्रेड गाइडलाइन की अधिकतर शर्तों को पूरा कर रहा है। मगर कुछ शर्तों का हवाला देकर बेटियों को शिक्षा अधिकार से वंचित नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी जानबूझकर छात्राओं की मांग को अनदेखा कर रहे है। लेकिन बेटियों अपनी शिक्षा के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में पीछे नहीं हटेंगी।
बेटियों को पढ़ाना चाहते हैं तो गांव में अपग्रेड हो स्कूल
आमरण अनशन पर बैठी छात्रा अमृता, मोनिका, गीतांजलि व प्रीति ने कहा कि अगर बेटियों को पढ़ाना चाहते हो तो गांव में हाई स्कूल अपग्रेड किए जाने चाहिए। क्योंकि हमारे जैसी कई बेटियां ऐसी समस्याओं की वजह से पढ़ाई को बीच में छोड़ने पर मजबूर हो जाती है।
एक महीने में होगा स्कूल अपग्रेड
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने रतिया में आयोजित कार्यक्रम में राजकीय हाई स्कूल ढाणी सांचला-भोजराज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि स्कूल अपग्रेड की प्रक्रिया शुरू हो है और एक महीने में आदेश जारी हो जाएंगे। शिक्षा मंत्री के भरोसा देने के बाद सिरसा लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल व पंचायत मंत्री के छोटे भाई मनोज बबली ने गांव सांचला-भोजराज ने धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे छात्राओं को अनशन तोड़ने की अपील की। छात्राओं ने एक बार तो आमरण अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया और हाथों- हाथ स्कूल अपग्रेड लेटर मांगने लगी। लेकिन ग्रामीणों द्वारा समझाए जाने के बाद छात्राओं को सांसद दुग्गल ने जूस पिलाकर आमरण अनशन समाप्त करवाया। परंतु बरहाल अपग्रेड लेटर ने मिलने तक स्कूल गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
स्कूल अपग्रेड की ये है गाइडलाइन
राजकीय उच्च विद्यालय सांचला-भोजराज के कक्षा नौवीं व दसवीं में 93 स्टूडेंट हैं। जबकि स्कूल अपग्रेड नियमानुसार विद्यार्थियों की संख्या 150 होनी चाहिए। स्कूल के 5 किलोमीटर के एरिया में कोई दूसरा विद्यालय नहीं होना चाहिए। स्कूल में 14 कमरे होना अनिवार्य है तथा 2 एकड़ जमीन विद्यालय के पास होनी चाहिए। जिनमें करीब दो शर्तें विद्यालय पूरी नहीं कर रहा, इसलिए अड़चन आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग को ग्रामीणों ने आश्वासन दिया है कि अपग्रेड होते ही उपरोक्त समस्या का हल हो जाएगा। कमरों की कमी भी ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पूरी करने का भरोसा दे चुके हैं।
कोट
बेटियों की परेशानी को देखते हुए राजकीय हाई स्कूल ढाणी सांचला भोजराज को शिक्षा मंत्री ने स्कूल अपग्रेड करने का आश्वासन दे दिया है। जो निर्धारित एक महीने की अवधि में पूर्ण करने के प्रयास किए जाएंगे। क्योंकि गांव में बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए सात किलोमीटर सफर तय करके दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति वचनबद्ध है। स्कूल अपग्रेड से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
-सुनीता दुग्गल, सांसद, सिरसा लोकसभा