{"_id":"67251df2b3c15896a7045b52","slug":"the-condition-of-four-previously-built-parks-and-gymnasium-in-village-hijrawan-kalan-has-deteriorated-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-124416-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव हिजरावां कलां में चार पहले बने पार्क व व्यायामशाला के हालात हुए खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव हिजरावां कलां में चार पहले बने पार्क व व्यायामशाला के हालात हुए खराब
Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव हिजरावां कलां से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के लोगों के लिए पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन चार साल पहले किया गया था। लेकिन संभाल न होने के कारण यहां के हालात खराब हो चुके हैं। पार्क में बड़ी-बड़ी घास व झाड़ियां उग गई हैं। बैठने के लिए बनाया गए शेड का फर्श भी टूट गया है। साथ ही पार्क का मुख्य गेट भी गायब हो चुका है।
बता दें कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहीं सुनीता दुग्गल ने इसका उद्घाटन किया था। उस समय इसके निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किए थे। लेकिन देखरेख के अभाव में अब यह खस्ताहाल हो चुका है। कोई भी व्यक्ति पार्क में सैर करने नहीं आता है। ग्रामीण रविंद्र, संतलाल, सतपाल, हरजोत आदि ने बताया कि साल 2020 में बने पार्क व व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया था। ये पार्क गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर बनाया गया है। इतनी दूर पार्क बनाने का ग्रामीणों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत भी इसके रख-रखाव की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। पार्क में न तो सफाई हो रही है और न ही यहां उगी घास व झाड़ियों की छटाई हो रही है। वहीं पार्क की ओर जाने वाला रास्ते की हालात भी खराब काफी खराब है।