फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The college of the district headquarters is set to be built in Sector 5, the foundation stone of the building will be laid next week

Fatehabad News: सेक्टर 5 में जिला मुख्यालय का महाविद्यालय बनना तय, अगले सप्ताह होगा भवन का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
The college of the district headquarters is set to be built in Sector 5, the foundation stone of the building will be laid next week
फतेहाबाद के जिला मुख्यालय महाविद्यालय में मान्यता को लेकर पहुंची सीडीएलयू सिरसा की टीम
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। सेक्टर 5 में आठ एकड़ में बनने वाले भवन का अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिलान्यास करेंगे। यह शिलान्यास 12 अगस्त को भी हो सकता है। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के पांच महाविद्यालयों के भवन का एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिलान्यास किया जाना है, इसमें यह महाविद्यालय भी शामिल है। जिला मुख्यालय का राजकीय महाविद्यालय पिछले साल ही शुरू हुआ था। फिलहाल महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा के भवन में इसकी कक्षाएं चल रही हैं। जगह को लेकर पिछले एक साल से कयास लगाए जा रहे थे। दो से तीन बार जगह चयन को लेकर प्रस्ताव सरकार को भेजे गए, लेकिन सिरे नहीं चढ़ा। अब जगह फाइनल होने की आस बढ़ी है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के साथ बनेगा कॉलेज
सेक्टर-5 में बस स्टैंड के पास ही राजकीय महाविद्यालय का निर्माण होगा। इसको लेकर आठ एकड़ जगह चयनित की गई है। पहले इस जगह का चयन मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया था लेकिन ये प्रोजेक्ट रसूलपुर में चला गया। जगह को उच्चतर शिक्षा विभाग के नाम करने के लिए मुख्यालय स्तर पर ही प्रक्रिया चल रही है। इससे पहले गांव बरसीन की पंचायत जगह देने को आगे आई लेकिन प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ पाया। डाइट मताना में भी प्रयास किया गया था, लेकिन इसे भी मंजूरी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार की जगह पर लग रही हैं कक्षाएं
राजकीय महाविद्यालय की मांग लंबे समय से चल रही थी। पिछले साल उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय में राजकीय महाविद्यालय शुरू किया। महाविद्यालय महिला महाविद्यालय में उधार की जगह पर चल रहा है और कक्षाएं लगाई जा रही है। यहां पर दो संकाय शुरू किए गए है। जिसमें आर्ट्स और कॉमर्स संकाय शामिल है। लेकिन फिलहाल इस साल आर्ट्स में 55 और कॉमर्स में मात्र 5 ही दाखिले हुए है।
मान्यता को लेकर सीडीएलयू अधिकारियों ने किया निरीक्षण
महाविद्यालय की मान्यता को लेकर सीडीएलयू अधिकारियों ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया। महाविद्यालय फिलहाल महिला महाविद्यालय भोड़िया खेडा की जगह पर चल रहा है। प्रिंसिपल का कहना है कि सीडीएलयू द्वारा एक-एक साल करके मान्यता दी जा रही है। जब पूरे संसाधन हो जाएंगे तो स्थायी मान्यता मिल जाएगी।

कोट
नए भवन के निर्माण को लेकर शिलान्यास अगले सप्ताह होगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिलान्यास करेंगे।
-डॉ. विवेक सैनी, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय, जिला मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed