फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The college at the district headquarters is hoping for a building, and the transfer policy in government schools will change

Fatehabad News: जिला मुख्यालय के महाविद्यालय को भवन की आस, सरकारी स्कूलों में ट्रांसफर पॉलिसी से होगा फेरबदल

Tue, 30 Dec 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 30 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
The college at the district headquarters is hoping for a building, and the transfer policy in government schools will change
फतेहाबाद के जिला मौलिक ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर आवेदन जांचते हुए स
फतेहाबाद। शिक्षा के क्षेत्र में जिला आज भी पिछड़ा हुआ है। उच्च शिक्षा को लेकर बच्चे पढ़ने के लिए दूसरे जिलों में जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट अटक कर रह गया है। ढाई साल पहले जिला मुख्यालय को राजकीय महाविद्यालय मिला लेकिन वह आज भी उधारी जगह पर चल रहा है।
विज्ञापन

हालात ये है कि वित्त विभाग से पद स्वीकृत नहीं हुए हैं। सेक्टर पांच में भवन निर्माण को लेकर प्रोजेक्ट फंसा हुआ है। उम्मीद है कि वर्ष 2026 में परियोजना पर काम शुरू हो जाए। सरकारी स्कूलों में भी नए साल में उठा-पटक होने जा रही है। प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर होने जा रहे है। उम्मीद जताई जा रही है कि खाली पड़े पद भरे जा सकते हैं। इस साल खास बात यह रही है कि जिला स्तर पर अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। यहां पर डीईईओ का पद खाली पड़ा था। इसके अलावा डाइट प्रिंसिपल पद भी नियुक्ति हो चुकी है।
विज्ञापन

-
चर्चा में रहा भूना निजी स्कूल का मामला
भूना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सुर्खियों में रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी व महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया था। जिला शिक्षा विभाग मान्यता रद की सिफारिश भी निदेशालय से कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले छह सालों का परीक्षा परिणाम



वर्ष बारहवीं

बारहवीं



2020 83.89
69.77



2021 100 100



2022 89.69
69.07



2023 87.03
72.40



2024

86.27
97.06



2025

90.62
92.49

परिणाम प्रतिशत में है।
-
ये है विद्यार्थियों की स्थिति


वर्ष

प्राइमरी
मिडिल
कुल



2015-16

45115

32301

77416



2016-17

43222

31349

74571



2017-18

44141

29214

73355



2018-19

42656

28015

70671



2019-20
41156

27987

69143



2020-21
46243

28241

74484



2021-22
54573

31256

85829



2022-23
47176

30476

77652



2023-24
41234

30619

71853



2024-25
36749

29237

65986



2025-26
36635

27362

63997







----
जिले में सरकारी स्कूलों की स्थिति


खंड

प्राइमरी
मिडिल हाई सी.सेकेंडरी


फतेहाबाद

104

21
20
21



भूना

52

6
9
18



भट्टू

38

8
7
14



टोहाना

67

21
4
20



रतिया

90

27
5
22



जाखल

33

8
3
8



कुल

384

91
48
103



--------------------------------------------------------------



जिले में ये हैं स्कूल



पीएम श्री स्कूल : 14



आरोही माडल स्कूल : 5



कस्तूरबा गांधी विद्या मंदिर स्कूल : 5



संस्कृति माडल स्कूल : 8



---------------------------------------------



जिले में प्राइवेट स्कूल



प्राइमरी : 32



मिडल : 68



हाई : 46



सीनियर सेकेंडरी : 95



कुल : 241



---------------------------------------------



महाविद्यालयों की संख्या



सरकारी : 7



निजी : 4



----
शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास में है। सुविधाएं दी भी जा रही है। शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति भी हो चुकी है। मिशन बुनियाद और सुपर-100 के तहत विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed