फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The coaxing went on throughout the day, in the evening the MLA got the settlement done

Fatehabad News: दिनभर चलता रहा रूठना-मनाना, शाम को विधायक ने प्रधान-उपप्रधान में करवाया समझौता

Mon, 07 Aug 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
The coaxing went on throughout the day, in the evening the MLA got the settlement done
फतेहाबाद में विधायक के कार्यालय में मौजूद विधायक दुड़ाराम, प्रधान राजेंद्र सिंह, उपप्रधान सविता
फतेहाबाद। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा का सोमवार को दिनभर रूठना-मनाना चलता रहा। विधायक दुड़ाराम सुबह से दोनों को कोठी पर बुलाकर मनाने में जुटे रहे और शाम को प्रधान और उपप्रधान का मनमुटाव दूर करके विवाद खत्म करवा दिया। विधायक ने शाम को पार्षदों की बैठक बुलाई। इसमें 27 में से 19 पार्षद पहुंचे। पार्षदों की मौजूदगी में दोनों के बीच चल रहे विवाद पर विराम लगवा दिया।
विज्ञापन

दोनों के बीच मनमुटाव दूर करवाने में प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के रिश्तेदार ठाकरदत्त ने भूमिका निभाई। बैठक में प्रधान-उपप्रधान ने एक-दूसरे को भाई-बहन का दर्जा दिया। बैठक के बाद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने कहा कि कई बार निजी स्वार्थ छोडने पड़ते हैं, जहां उपप्रधान का मन करेगा वहीं बैठ जाएगी। वहीं उपप्रधान सविता ने कहा कि जहां प्रधान बिठाएंगे वहीं बैठूंगी। माना ये ही जा रहा है कि उपप्रधान तैयार हुए नए कमरे में ही मंगलवार से बैठेंगी।
विज्ञापन


प्रधान-उपप्रधान पक्ष के पार्षदों ने निकाली भड़ास
विधायक दुड़ाराम के कार्यालय में हुई बैठक में 27 में से 8 पार्षद नहीं पहुंचे थे। पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि उन्हें सूचना नहीं दी गई। पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग बोले काम की वजह से नहीं जा पाए। बैठक में मौजूद प्रधान पक्ष के पार्षदों ने दबाव के आरोप लगाए। वहीं उपप्रधान पक्ष के पार्षदों ने कहा कि उनके काम नहीं हो रहे हैं। इसी के चलते कई देर तक माहौल गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान को मनाने के लिए घर पहुंचे थे विधायक
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मनाने के लिए शुक्रवार को विधायक दुड़ाराम उनके घर पर पहुंचे थे। इसके बाद शाम को विधायक उपप्रधान सविता टुटेजा के घर भी गए। इसके बाद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने दावा किया था कि सोमवार को बैठक बुलाकर विकास कार्यों पर चर्चा होगी। लेकिन दोपहर तक बैठक न बुलाने पर चर्चाएं शुरू हो गई थी।

उपप्रधान के लिए अलग कमरा तैयार करने को लेकर खुश नहीं थे प्रधान
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची द्वारा कुर्सी को लेकर विवाद शुरू करने के बाद अधिकारियों ने उपप्रधान के लिए आधार सेंटर के कमरे को तैयार करवाया। करीब डेढ़ लाख से कमरा तैयार हुआ है। लेकिन इस बीच चर्चा ये रही कि प्रधान अलग कमरा देने को लेकर भी खुश नहीं है। उपप्रधान के लिए कमरे को दूसरी जगह शिफ्ट करवाना चाहते थे।

ये था मामला
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था। पत्र में प्रधान ने कहा था कि उनके कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगा दी गई है। उन्हें नीचा दिखाने के लिए कमरे में कुर्सी लगाई गई है। प्रधान के पत्र के बाद नगर परिषद में खलबली मची हुई है।

प्रधान पार्षदों को साथ लेकर मिले थे सुभाष बराला से
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची 10 पार्षदों को साथ लेकर पिछले दिनों सुभाष बराला से भी मिले थे। प्रधान ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बाद प्रधान ने सीएम से भी मिलने का समय मांगा था। इसी बीच सीएम का फतेहाबाद में 14 अगस्त को कार्यक्रम तय होने के चलते विधायक ने दोनों को मनाने के प्रयास तेज किए।


प्रधान-उपप्रधान की खींचतान में अटके विकास कार्य के प्रोजेक्ट
- एसबीआई रोड को मॉडल रोड बनाना
- शहर के मुख्य मार्गों पर तिरंगा लाइटें लगाना
- शहर में एंट्री पर स्वागत द्वार के डिजाइन तैयार करवाना
- शहर में बैंक स्कवायर
- शहर में नई स्ट्रीट लाइटें लगवाना
- शहर में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में देरी
- शहर के सार्वजनिक पार्कों का सुंदरीकरण


प्रधान मेरे भाई, जहां कहेंगे बैठ जाऊंगी : उपप्रधान
बैठक में जो मनमुटाव था, वह दूर हो गया है। प्रधान मेरे भाई है, जहां कहेंगे, वहीं बैठ जाऊंगी।
- सविता टुटेजा, उपप्रधान, नगर परिषद

निजी स्वार्थ त्यागने पड़ते हैं : प्रधान
शहर का विकास करवाना लक्ष्य है, इसके लिए कई बार निजी स्वार्थ त्यागने पड़ते हैं। शहर में टूरिज्म पैलेस बनाया जाएगा। उपप्रधान जहां चाहेंगी, वहीं बैठ जाएंगी।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed