फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The CM will visit Fatehabad on the 30th, but the administration has no project for the foundation stone-laying ceremony.

Fatehabad News: सीएम के आगमन पर प्रशासन के पास नहीं शिलान्यास-शुभारंभ के लिए कोई प्रोजेक्ट

Sat, 25 Oct 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 25 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The CM will visit Fatehabad on the 30th, but the administration has no project for the foundation stone-laying ceremony.
फतेहाबाद में निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल, जिसका निर्माण अगले साल जून तक होने की संभावना है। संवा
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार को एक साल पूरा हो चुका है। 30 अक्तूबर को जिले में आ रहे सीएम नायब सैनी एक साल के अर्से में पहली बार फतेहाबाद शहर का पहला दौरा होगा। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी पहली बार रात्रि प्रवास भी फतेहाबाद शहर में ही करेंगे।
विज्ञापन

इधर, मुख्यमंत्री का ये दौरा पिछले दो दौरों की तरह फतेहाबाद हलके के लिए सामान्य ही रहने वाला है। इस बार भी हलके को सीएम नायब सैनी से सौगात मिलने की संभावना न के बराबर है। हां, इतना जरूर है कि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक दूड़ाराम के बीच जारी शीतयुद्ध का एक नया अध्याय सीएम के दौरे के दौरान लिखा जा सकता है।
विज्ञापन

जिले की बात की जाए तो कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जिनके शिलान्यास या शुभारंभ को लेकर प्रशासन प्रयासरत है लेकिन फिलहाल ऐसा कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है जो मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जा सके। जो बड़े प्रोजेक्ट हैं, उनको लेकर भी प्रशासनिक तैयारियां पूरी नहीं हैं। इनमें नागरिक अस्पताल की नई इमारत अगले साल जून-जुलाई तक पूरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलपुर गांव में बनने वाले मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन को लेकर भी फिलहाल कोई नया अपडेट नहीं है। सरकारी कॉलेज के शिलान्यास को लेकर भी प्रशासन के पास कोई फिलहाल तैयारी नजर नहीं आ रही है। जबकि शहर में सीएम के आगमन के 4 दिन और बाकी बचे हैं।
-------------





गोरखपुर में अफसराें की ली थी बैठक, बड़ोपल जनसभा में दूड़ाराम की मांगों को किया दरकिनार

मुख्यमंत्री नायब सैनी अबतक दो बार फतेहाबाद हलके के दो बड़े गांवाें में आ चुके हैं। 14 जून को गोरखपुर में अणु विद्युत परियोजना के कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने उस दौरान हलके के लिए कोई घोषणा नहीं की थी। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश देकर लौट गए थे। इसके बाद गोशालाओं को चेक वितरण के लिए 23 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी गांव बड़ोपल में आए। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक दूड़ाराम ने खासे इंतजाम किए थे। भारी भीड जुटाकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई, लेकिन सीएम ने इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक की मांगों को दरकिनार करते हुए गोशालाओं और सामान्य घोषणा तक ही अपनी बात सीमित रखी।

--------------

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के घर डिनर कर सकते हैं सीएम, पूर्व विधायक नाश्ते पर बुलाने की तैयारी में
पिछले लंबे समय से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और पूर्व विधायक के बीच शीतयुद्ध चल रहा है। इसी के चलते इस बार भी नायब सैनी से अपनी नजदीकी जताने को दोनों नेताओं ने कमर कस ली है। भाजपा सूत्रों की मानें तो नायब सैनी का रात्रि भोजन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के घर पर हो सकता है। जोड़ा इसके लिए काफी प्रयासरत हैं। ऐसे में पूर्व विधायक दूड़ाराम भी सीएम नायब सैनी के लिए नाश्ते का इंतजाम करने में जुट गए हैं। सूत्रों की मानें तो पूर्व विधायक ने 31 अक्तूबर को नाश्ते पर अपने निवास पर सीएम को बुलाया है, पर अभी इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान प्रवीण जोड़ा और दूड़ाराम अंदरखाते एक दूसरे पर निशाना साधते नजर भी आए। जोड़ा के आश्वासन के बावजूद जब तत्कालीन डीएमसी रहे संजय बिश्नेाई ने जब बुलडोजर की कार्रवाई नहीं रोकी तो इसे पूर्व विधायक का करारा प्रहार माना गया। हालांकि दिवाली के तुरंत बाद संजय बिश्नोई से डीएमसी का कार्यभार ले लिया गया। इससे जरूर दूड़ाराम को झटका लगा।


----------------

विधायक दौलतपुरिया भी साध चुके निशाना
स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस नेता बलवान सिंह दौलतपुरिया कई बार सार्वजनिक मंचों पर यह मुद्दा उठा चुके हैं कि फतेहाबाद जिले की विकास योजनाओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं दिख रही। उनका कहना है कि फतेहाबाद के विकास को निरंतर धीमा करने का षडयंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed