{"_id":"68165fcf2ef502968b0230ea","slug":"the-club-is-playing-an-active-role-in-the-beti-bachao-beti-padhao-campaign-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133248-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा क्लब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहा क्लब
Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोहड़ी अवसर पर आयोजित कार्यक्रम लोहड़ी बेटियों के नाम कार्यक्रम में मौजूद संस्था के पदाधिकारी
फतेहाबाद। शहर का सिटी वेलफेयर क्लब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। क्लब का स्लोगन नशा, कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ और शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का है।
शहर के सिटी वेलफेयर क्लब की स्थापना 1996 में की गई थी। इस क्लब को बने 29 वर्ष हो चुके हैं। इसमें 30 के करीब सदस्य हैं। इस क्लब के प्रधान विनोद अरोड़ा, उप प्रधान सोनू ग्रोवर, कोषाध्यक्ष विकास गोयल और महासचिव सुरेंद्र गाबा को बनाया गया है। बेटियों को आगे बढ़ाने की मुहिम में क्लब लगातार प्रयासरत है।
हर वर्ष लोहड़ी पर्व पर सिटी वेलफेयर क्लब लोहड़ी बेटियों के नाम से कार्यक्रम का आयोजन करता है। जिसमें एक वर्ष के दौरान जन्मी बच्चियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाता है। इस सम्मान में उन्हें खिलौने और बेबी किट दी जाती है। इस दौरान एक सर्टिफिकेट भी संस्था की ओर से बेटी के परिवार को दिया जाता है।
विज्ञापन
इस सर्टिफिकेट को दिखाकर बेटी का परिवार स्कूल में दाखिले के समय और निजी अस्पताल की ओपीडी में छूट ले सकता है। इसको लेकर क्लब की ओर से शहर के कई स्कूलों और निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध किया गया है। ताकि बेटी के परिवार को आर्थिक लाभ मिल सके।
संस्था के प्रधान विनोद अरोड़ा का कहना है कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। सब सदस्य मिलजुल कर ही क्लब को चला रहे हैं। लोगों का अच्छा सहयोग मिल जाता है। जिसके चलते क्लब लगातार समाजसेवा के कार्य कर रहा है। क्लब हर वर्ष 13 अप्रैल को मेडिकल कैंप भी आयोजित करता है, जो कि स्लम एरिया में लगाया जाता है। 30 मई को भी रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब के द्वारा किया जाएगा। यह शिविर कृष्ण सेवा समिति धर्मशाला में आयोजित होगा।
पौधरोपण अभियान चला रहा है क्लब
क्लब सदस्य पौधरोपण को लेकर भी लोगों को जागरूक करते हैं। क्लब का दावा है कि शहर के हिसार-सिरसा रोड पर बने डिवाइडर के बीच दो हजार के करीब पौधे क्लब ने लगवाए हैं। इसके अलावा 50 हजार पौधे जिले में अलग-अलग जगह अभियान चलाकर लगा चुके हैं। क्लब कई स्कूलों में डांस और सेल्फ डिफेंस के लेकर भी कैंप लगाता हैं। जिसमें बेटियों को डांस सिखाया जाता है और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाती है। क्लब मेधावी बच्चों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान करता है। इसके अलावा गरीब परिवार की कन्याओं की शादी में भी अपना योगदान देता है। लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष तीन हजार के करीब कैलेंडर क्लब के द्वारा छपवाए जाते हैं। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन लिखा होता है।
-
मेडिकल कॉलेज बनाने का उठाया मुद्दा
सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से फिलहाल फतेहाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने का मुद्दा बड़े उठाया जा रहा है। इसको लेकर वह विधायक और मौजूदा बीजेपी जिला प्रधान को मांग पत्र दे चुके हैं।