{"_id":"6795269f83769c62b5097541","slug":"the-civil-rights-forum-together-fought-a-long-battle-for-parks-and-schools-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-128371-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अधिकार मंच ने मिलकर लड़ी पार्क और स्कूल के लिए लंबी लड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अधिकार मंच ने मिलकर लड़ी पार्क और स्कूल के लिए लंबी लड़ाई
Sat, 25 Jan 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रॉपर्टी आईडी की त्रुटियों को लेकर कैंप लगाकर समाधान करवाते हुए नागरिक अधिकार मं
फतेहाबाद। शहर का नागरिक अधिकार मंच ने ऐसे मुद्दों को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी जिसका आज पूरे शहर का फायदा मिल रहा है। जिसमें पुराना कोर्ट परिसर की जगह बना दीनदयाल उपाध्याय पार्क व राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकर बस्ती शामिल है। इसके अलावा धर्मशाला रोड पर होने वाला जलभराव मुख्य मुद्दा रहा है।
प्रदेश भर में नगर परिषद में प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोगों को आ रही दिक्कतों को भी मंच ने प्रमुखता से उठाया, जिसका प्रदेशभर में असर हुआ। प्रशासन को भी मजबूर होकर संज्ञान लेना पड़ा। मुद्दों के साथ-साथ मंच ने पर्यावरण संरक्षण को मिशन के रूप में लिया हुआ है। मंच सदस्य समय-समय पर पौधरोपण में भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। नागरिक अधिकार मंच में युवा से लेकर वरिष्ठ सदस्य के रूप में शामिल हैं। शहर की समस्याओं से चिंतित जागरूक नागरिकों ने करीब 12 साल पहले इसकी शुरुआत की थी। इसके बाद से मंच सदस्य लगातार जनहित में काम कर रहा है।
नागरिक अधिकार मंच के ये हैं सदस्य
नागरिक अधिकार मंच में संयोजक राजीव सेतिया, सहसंयोजक दुष्यंत कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष बनारसी दास मोंगा, कार्यकारिणी सदस्यों में जसबीर सिंह भ्याणा, एडवोकेट महेंद्र धारनिया, मोहन लाल नारंग, संदीप महिया, संजीव गेरा, एडवोकेट शहनवाज, शम्मी रत्ति, एडवोकेट सुशील बिश्रोई, देवीलाल एडवोकेट, हरिकिशन कंबोज, एडवोकेट राजेंद्र कुकड़ेजा व सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
- 400 से ज्यादा बच्चों को मिल रहा फायदा
पुराना कोर्ट परिसर की जगह पर बना राजकीय प्राथमिक स्कूल ठाकर बस्ती मंच की ही देन है। इसके लिए मंच ने करीब दो साल तक लड़ाई लड़ी थी। मंच के सदस्य मोहन लाल नारंग ने बताया कि स्कूल भट्ठा कॉलोनी में आठ मरले जगह पर चल रहा था। तत्कालीन एसएमसी के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी और यहां पर जगह अलॉट हुई। नया भवन बनने के बाद 400 से ज्यादा बच्चे पढ़ रहे हैं।
- पार्क के लिए दिया धरना, अब सुबह-शाम रहती है चहल-पहल
शहर में घूमने के लिए एकमात्र पपीहा पार्क ही सहारा था। ऐसे में मंच ने पुराना कोर्ट परिसर रोड पर पार्क की मांग को लेकर आवाज उठाई और धरना दिया। सरकार ने मंच की मांग को जायज माना और पार्क के लिए जगह अलॉट की। आज स्थिति ये है कि दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सुबह और शाम के समय घूमने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
- मंच अब तक उठा चुका है ये मुद्दा
- चिल्ली झील का सुंदरीकरण
- मिनी बाईपास पर साइकिल ट्रैक
- इनडोर स्पोर्ट्स क्लब
- जिला नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को दूर करना
- प्रॉपर्टी आईडी की खामियों को दूर करवाना
- शहर के विभिन्न मुद्दों को मंच प्रमुखता से उठा रहा है और उसके साथ-साथ सांस्कृतिक व पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे आमजन को पेश आ रही दिक्कतों को उठाने के लिए एक सशक्त मंच का निर्माण किया गया है। भाइचारे व सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने व लोकतांत्रिक व धर्म निरपेक्ष सिद्धांतों व मूल्यों की रक्षा करना, अन्याय व उत्पीड़न के विरोध में न्याय का साथ देना नागरिक मंच की प्राथमिकता रही है।
- दुष्यंत शर्मा, सहसंयोजक।
- वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना व समाज में व्यापक कुरितियों, बढ़ते नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना। बच्चों व युवाओं में विभिन्न खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। मंच शहर की संस्थाओं को साथ लेकर विभिन्न प्रकार के मुद्दों को उठाता रहा है और प्रशासन तक पहुंचाया है।
- राजीव सेतिया, संयोजक, नागरिक अधिकार मंच