फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Chief Minister will inaugurate a new bus stand, which will alleviate traffic congestion

Fatehabad News: सीएम देंगे नए बस स्टैंड की सौगात, दूर होगी जाम की समस्या

Wed, 10 Dec 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 10 Dec 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister will inaugurate a new bus stand, which will alleviate traffic congestion
टोहाना। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग 13 दिसंबर को पूरी होने वाली है। हिसार रोड को रतिया रोड से मिलाने वाले बाईपास पर नवनिर्मित नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी फतेहाबाद दौरे के दौरान इसका उद्घाटन करेंगे। नए बस स्टैंड के शुरू होने से शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से कोई लिखित आदेश तो नहीं नहीं आए हैं, लेकिन स्थानीय अधिकारियों को मौखिक संकेत दिए गए हैं कि वे तैयारियां पूरी कर लें ताकि उद्घाटन होते ही बस स्टैंड को जनता को समर्पित किया जा सके।
विज्ञापन

मौखिक आदेश के चलते लोक निर्माण विभाग ने नए बस स्टैंड परिसर की सफाई का कार्य, नाम लिखने का कार्य शुरू कर दिया है। उद्घाटन के साथ ही सभी रूटों की बसों का आवागमन नए बस स्टैंड से शुरू हो जाएगा। इसके अलावा बिजली निगम की ओर से भी लाइन डालने का कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली ने इस नए बस स्टैंड के निर्माण के लिए 15 अक्टूबर 2023 को पहले नवरात्रि पर भूमि पूजन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मंजिला है बस स्टैंड, 6 एकड़ भूमि में है बस स्टैंड व कार्यशाला
बस स्टैंड निर्माण के लिए 6 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है। बाईपास पर बनाए गए दो मंजिला बस स्टैंड के निर्माण पर लगभग 24 करोड़ रुपए की लागत आई । विभाग की ओर से इसके लिए 6 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है। यह बस स्टैंड बड़ा सुंदर, आलीशान तथा दो मंजिला है। स्टैंड के निर्माण पर 9 करोड़ रुपए की लागत आई है।
पहली मंजिल पर बने हैं कार्यालय
नए बस स्टैंड में ग्राउंड फ्लोर, बसों के स्टैंड के लिए बनाए गए। जहां से विभिन्न दिशाओं में जाने वाली बसों का आवागमन हो सकेगा। इसके साथ ही यहां पर यात्रियों के बैठने की अच्छी सुविधा भी मुहैया कराई गई है ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। पहली मंजिल पर रोडवेज विभाग के कार्यालय बनाए जाएंगे जहां से रोडवेज के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बसों के रखरखाव, संचालन, कैश के लेन देन आदि के लिए अलग-अलग ऑफिस बनाए जाएंगे।
-
बारिश का पानी भर जाता है बस स्टैंड में
डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में बारिश के दिनों में पानी जमा हो जाता है जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आमजन की ओर से लंबे समय से बस स्टैंड निर्माण की मांग की थी लेकिन अब कई वर्षों के बाद यह सौगात मिलने जा रही है।

:::::::::::::::

नवनिर्मित बस स्टैंड के उद्घाटन संबंधी मिले मौखिक आदेश के तहत सफाई और नाम बस स्टैंड का नाम लिखने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 13 दिसंबर सीएम नायब सैनी इस बस स्टैंड की सौगात टोहाना की जनता को देंगे इसका फिनिशिंग कार्य को तेजी से किया गया है। -विजय शर्मा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed