फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Chamber of Commerce has closed the market today and will burn an effigy at Jawahar Chowk

Fatehabad News: व्यापार मंडल का बाजार बंद आज जवाहर चौक पर होगा पुतला दहन

Wed, 01 Oct 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 01 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The Chamber of Commerce has closed the market today and will burn an effigy at Jawahar Chowk
वीरवार के बाजार बंद से पहले व्यापारियों की ओर से अ​धिकारियों के पुतले को पूरे शहर में घुमाया गय
फतेहाबाद। नगर परिषद प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दाैरान पिछले दिनों दुकानों के रैंप तोड़ने व बोर्ड उखाड़ने के खिलाफ व्यापार मंडल ने फतेहाबाद बंद की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


वीरवार को शहर के दुकानदार सुबह 11 बजे तक अपनी दुकानें बंद रखेंगे और दशहरे पर रावण की बजाय अधिकारियों के पुतले जलाने की घोषणा भी व्यापार मंडल की ओर से की गई है। व्यापारियाें के इस बंद को फतेहाबाद कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, कई संगठनों और पार्षदाें का भी समर्थन मिला है। इनेलो प्रवक्ता विकास मेहता ने कहा कि पार्टी नेता सुनैना चौटाला इस मामले में उपायुक्त से मिलेंगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने एक वीडियो जारी कर फतेहाबाद के व्यापारियों से बाजार बंद न करने की अपील की। हालांकि व्यापार मंडल ने इसे मानने से इन्कार किया है। व्यापार मंडल नेता विनोद अरोड़ा ने स्पष्ट कहा कि व्यापारी लोग चार बार प्रवीण जोड़ा से मिलकर आए थे कि वो प्रशासनिक कार्रवाई को रुकवाएं, लेकिन उनसे ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना रोड पर प्रदर्शन करेंगे व्यापारी, जवाहर चौक पर जलाएंगे पुतला : व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों के पुतले को ई-रिक्शा पर रखकर पूरे शहर के बाजारों में घुमाया। व्यापार मंडल पदाधिकारी विनोद अरोड़ा ने बताया कि वीरवार सुबह थाना रोड पर व्यापारी विरोध प्रदर्शन करेंगे और जवाहर चौक में जाकर अधिकारियों का पुतला दहन करेंगे। इसके बाद ही आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।


नगर परिषद प्रधान का रुख स्पष्ट नहीं : मोहन लाल नारंग की अगुवाई में 14 पार्षद पहले ही बैठक कर बाजार बंद को समर्थन दे चुके हैं। हालांकि नगर परिषद प्रधान राजेंद्र खिंची का बाजार बंद पर क्या रुख है इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वहीं उप प्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि बाजार बंद को लेकर किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed