फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The car was repaired, but the driver fled without paying

Fatehabad News: गाड़ी का काम करवाया, 30 हजार रुपये का भुगतान किए बिन भाग गया चालक

Tue, 10 Mar 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The car was repaired, but the driver fled without paying
रतिया में शिकायत की कॉपी दिखाते हुए पीड़ित बलदेव सिंह ,स्त्रोत स्वयं
रतिया। पंजाब मोटर गैरिज में 5 फरवरी को पहुंचा एक व्यक्ति मिस्त्री बलदेव सिंह को लगभग 30 हजार रुपये का भुगतान किए बिना गाड़ी लेकर भाग गया। पीडि़त के अनुसार, उक्त व्यक्ति गाड़ी को चेक करवाने के लिए लाया और कहा कि जयपुर से चंडीगढ़ जरूरी काम से जा रहा है। गाड़ी का इंजन सीज हो चुका था। इसे बलदेव ने ठीक किया और शाम को गाड़ी मालिक को चेक करवाया।
विज्ञापन


जब बलदेव बिल बनाने के लिए केबिन में गया और लौटकर देखा, तो उक्त शख्स गाड़ी लेकर जा चुका था। बलदेव ने आरोपी को खोजने का प्रयास किया और उसके मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 9 फरवरी को शहर थाना में इस में बारे में शिकायत दी और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन


शिकायत के एक महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शहर थाना अध्यक्ष पुष्पा सिहाग ने बताया कि 9 फरवरी को शिकायत मिली थी। मामले की जांच चल रही है। इस मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed