फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bus stand was shifted two years ago, street lights could not be installed till now

Fatehabad News: दो साल पहले बस स्टैंड किया गया शिफ्ट, अब तक नहीं लग सकी स्ट्रीट लाइट

Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
The bus stand was shifted two years ago, street lights could not be installed till now
फतेहाबाद। हरियाणा सरकार की ओर जिला मुख्यालय पर प्रदेश का एकमात्र चार मंजिला बस स्टैंड की सौगात दी गई है। करीब दो साल पहले इसे हिसार रोड पर शिफ्ट कर दिया गया है, लेकिन जिला प्रशासन बस स्टैंड पर जाने वाले रास्ते पर कोई सुविधा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


नगर परिषद की ओर से पिछले दो साल से स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम चल रहा है, लेकिन अभी तक वो सिरे नहीं चढ़ पाया है। शहर में अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक खींचतान का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। दो साल से हुडा सेक्टर तीन के मोड़ से नए बस स्टैंड तक जाने वाली सड़क का अंधेरा दूर नहीं हो रहा है। जिस कारण रात के समय नए बस स्टैंड से आने वाले यात्रियों में भय का माहौल रहता है।
विज्ञापन


बता दें कि एक साल पहले नगर परिषद ने स्ट्रीट लाइट लगाने का एस्टीमेट तैयार किया। मगर वह इतने महीनों में कागजों से बाहर नहीं निकल सका है। नगर परिषद के अधिकारी स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर तक नहीं लगवा सके हैं। नगर परिषद प्रशासन द्वारा करीब 50 लाख रुपये की लागत से हुड्डा सेक्टर तीन से हिसार रोड पर स्थित नए बस स्टैंड तक स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी थी। इसका एस्टीमेट एक साल पहले बनाया गया है। लेकिन काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने जब फोन नहीं उठाया तो डीएमसी संजय बिश्नोई से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात को लेकर कोई जानकारी नहीं है। आप कार्यकारी अभियंता से इस मामले में बात करें।

----------

गांव धांंगड़, मताना के लोगों के साथ-साथ बस यात्रियों को हो रही परेशानी

- शाम को अधिकांश बसें नए बस स्टैंड पर ही रुकती हैं। ऐसे में अलग-अलग शहरों से आने वाले यात्रियों को अपने घरों तक आने के लिए अंधेरे से होकर गुजरना पड़ता है। शहर में बढ़ रही नशेड़ियों की तादाद इन यात्रियों को किसी अनहोनी की आशंका से परेशान किए रखती हैं। इसके अलावा गांव धांंगड़ व मताना के ग्रामीणों को भी इसी रास्ते से जाना होता है। रात के समय हुडा सेक्टर तीन से लेकर गांव धांगड़ के पुल तक पूरा अंधेरा छाया रहता है। रोजाना हजारों लोग इस सड़क से होकर अपने घर लौटते हैं। अंधेरा होने कारण उनमें भय की स्थिति रहती है।

---------

गांव मताना के लोगों को भी रात के समय इसी रास्ते से आना पड़ता है। मगर शाम होते ही सेक्टर मोड़ से लेकर आगे धांगड़ पुल तक अंधेरा छाया रहता है। नगर परिषद की ओर से लाइटें लगवाने की बात चल रही है, लेकिन दो साल से लाइटें नहीं लग रही है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर यहां स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था करनी चाहिए।


- दलबीर शास्त्री, सरपंच, गांव मताना।

---------

- हुडा सेक्टर तीन के मोड़ से नए बस स्टैंड तक लगने वाली स्ट्रीट लाइटों को लेकर प्रस्ताव पास है। इसका एस्टीमेट भी तैयार है। स्ट्रीट लाइटों को लेकर टेंडर नहीं लगा है, यह अधिकारी ही बता सकते हैं।

- सविता टुटेजा, उप प्रधान नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed