फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The bus operator beat up the young man who was taking the black fungus victim mother for treatment

ब्लैक फंगस पीड़ित मां को उपचार के लिए लेकर जा रहे युवक से बस परिचालक ने की मारपीट

Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The bus operator beat up the young man who was taking the black fungus victim mother for treatment
शहर के बस स्टैंड के बाहर ब्लैक फंगस से पीड़ित मां को सिरसा दवाई दिलवाने ले जा रहे युवक के साथ रोडवेज बस के परिचालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। विवाद बस स्टैंड के बाहर बस रुकवाने को लेकर हुआ। युवक का आरोप है कि बस स्टैंड के बाहर खड़ी मां को बिठाने के लिए बस रोकने के लिए कहा था, इसको लेकर परिचालक तैश में गया और उसने पीटना शुरू कर दिया। घायल युवक को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

युवक ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया, जिसमें वह परिचालक पर आरोप लगा रहा है। मामले में परिचालक ने भी वर्दी फाड़ने के आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों की तरफ से बस स्टैंड चौकी में शिकायत दी गई है। मामले के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी अजय ने बताया कि उसकी मां ब्लैक फंगस से पीड़ित है। उसका इलाज सिरसा के अस्पताल म चल रहा है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह दवाई दिलवाने के लिए सिरसा जा रहा था। उसकी मां बस स्टैंड के सामने खड़ी हो गई। इसी दौरान वह बस स्टैंड के अंदर बस में सवार हो गया जो हरियाणा रोडवेज की थी और सिरसा जा रही थी। जब बस बाहर आई तो उसने परिचालक से बस रोकने की गुहार लगाई। आरोप है कि परिचालक ने बस नहीं रोकी और महिला को चढ़ाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक हो गया कि हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि परिचालक के हाथ में टिकट काटने वाला पंच था जिससे उसने वार किए। जिससे उसकी आंख व नाक पर चोट आई। वहीं इस मामले में परिचालक राजेश ने आरोप लगाया कि बस हिसार से चलकर फतेहाबाद पहुंची थी और सिरसा जानी थी। जब बस सिरसा के लिए रवाना हुई तो युवक खिड़की पर लटक गया, जब उसे उतार दिया गया तो उसने पीटना शुरू कर दिया। करीब चार-पांच अन्य युवकों ने मौके पर आकर उनके साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

कोट
मामले में दोनों तरफ से शिकायत आई है। मामले को लेकर जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- महेंद्र सिंह, प्रभारी, बस स्टैंड चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed